Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: कोरबा में भूपेश की चौपाल: किसान की शिकायत पर पटवारी निलंबित, CM ने किया राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण

News Desk

News Desk / Mon, Jan 16, 2023

कोरबा में भूपेश की चौपाल: किसान की शिकायत पर पटवारी निलंबित, CM ने किया राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण

कोरबा के दौरे पर मंगलवार को पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक्शन में दिखाई दिए। उन्होंने एक किसान की शिकायत पर पटवारी को निलंबित कर दिया। किसान का कहना था कि उसका वन अधिकार पट्टा नहीं बना है। इसके चलते वह करीब तीन साल से परेशान है। इस पर सीएम नाराज हो गए और उन्होंने पटवारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और कई घोषणाएं भी कीं। 

समस्याएं सुनीं, निराकरण भी किया
दरअसल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चौपाल लगी। यहां पर मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से रूबरू हुए। उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण भी किया। ग्रामीणों ने भी उन्हें धान खरीदी, हाट बाजार क्लीनिक सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से भी बात की। उनसे छत्तीसगढ़ी में सवाल पूछे और बच्चों ने अंग्रेजी में जवाब दिया। 

तीन टन वजनी और 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री बघेल ने कटघोरा क्षेत्र के ग्राम रंजना में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा तीन टन वजनी और 12.5 फीट ऊंची है। प्रतिमा का निर्माण ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया है। मुख्यमंत्री ने अनावरण के बाद राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की। इस दौरान राजीव गांधी अमर रहे नारे लगवाए। मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने उन्हें सूत का धागा पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

  • पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार का उन्नयन।
  • ग्राम नोनबिर्रा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास
  • ग्राम नोनबिर्रा में आदिमजाति सेवा सहकारी समिति (नया लैप्स) का निर्माण।
  • नोनबिर्रा के खलारी जलाशय का जीर्णोद्धार।
  • नोनबिर्रा के शिवसागर तालाब का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण।
  • शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा।
  • ग्राम बोइदा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण। 
  • विधानसभा कटघोरा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी (ठाकुर देव) का निर्माण।
  • चौरा रानी में अहाता निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण।

जहां राजीव-सोनिया गए थे, उस कुम्हार के घर किया भोजन
मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम रंजना में कुम्हार मुकुंदराम के घर भोजन किया। उन्हें भोजन में चावल, दाल, रोटी सहित चनौरी भाजी, अमारी फूल की चटनी और चिरपोटी पताल की चटनी खिलाई गई। साथ ही ईढहर, चना दाल सहित भथवा भाजी, मुनगा रखिया बड़ी आलू, बटराली सेमी, जिमी कांदा, उड़द दाल का बड़ा, खट्टा वाला लंबा मिर्च, बीजौरी, पापड़ और सलाद शामिल थी। मुकुंदराम के घर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपनी पत्नी सोनिया गांधी के साथ 1985 में आए थे। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन