MP CG Times
Breaking News Exclusive
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

42.78 लाख की धोखाधड़ी में विधायक पर शिकंजा : किसान के नाम पर लोन, ब्लैंक चेक से निकाले लाखों, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल भेजे गए

42.78 लाख की धोखाधड़ी में विधायक पर शिकंजा : किसान के नाम पर लोन, ब्लैंक चेक से निकाले लाखों, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल भेजे गए

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को किसान से 42 लाख 78 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में बड़ा झटका लगा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा की कोर्ट ने विधायक की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

चांपा पुलिस ने 9 जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट पेश की। सुनवाई के दौरान विधायक बालेश्वर साहू कोर्ट में पेश हुए और जमानत की मांग की, लेकिन कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

किसान के नाम पर लोन, ब्लैंक चेक से निकाले लाखों

पुलिस जांच में सामने आया कि विधायक बालेश्वर साहू ने अपने सहयोगी गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान राजकुमार शर्मा के नाम पर 42 लाख रुपए का लोन पास कराया। इसके बाद किसान से 10 ब्लैंक चेक ले लिए गए, जिनके जरिए फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग किश्तों में रकम निकाल ली गई।

सहकारी बैंक में मैनेजर रहते रची गई साजिश

जांच के मुताबिक वर्ष 2015 से 2020 के बीच बालेश्वर साहू बम्हनीडीह सहकारी बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे, जबकि गौतम राठौर विक्रेता के रूप में काम करता था। दोनों ने किसान क्रेडिट कार्ड से लोन दिलाने का झांसा देकर यह साजिश रची।

HDFC बैंक में खुलवाए गए फर्जी खाते

आरोप है कि दोनों ने HDFC बैंक में किसान के नाम से दो नए खाते खुलवाए। इन्हीं खातों के जरिए फर्जी साइन और अंगूठा लगाकर 15 जनवरी 2015 से धीरे-धीरे कुल 42.78 लाख रुपए की निकासी की गई।

विधायक की पत्नी के खाते में भी ट्रांसफर हुए पैसे

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि विधायक बालेश्वर साहू ने अपनी पत्नी आशा साहू के खाते में 7.5 लाख रुपए ट्रांसफर कराए थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

बैंक कॉल से खुला धोखाधड़ी का राज

पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई, जब 2020 में HDFC बैंक चांपा से उसे कॉल आया। बैंक ने पूछा कि क्या उसने विधायक को पैसे निकालने की अनुमति दी है। इसके बाद किसान ने बैंक से पूरी जानकारी निकलवाई।

रकम लौटाने का वादा, फिर टालमटोल

किसान ने जब विधायक से संपर्क किया तो बालेश्वर साहू ने 6 महीने में ब्याज सहित रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन पैसा वापस नहीं किया गया। बाद में सहयोगी गौतम राठौर ने इस रकम को चुनावी खर्च बताया।

2025 में दर्ज हुई FIR

लंबे समय तक इंतजार के बाद पीड़ित किसान ने 14 अगस्त 2025 को चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद 3 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 267 (सरकारी दस्तावेज का दुरुपयोग) और 34 (साझा अपराध) के तहत मामला दर्ज किया।

हाईकोर्ट से मिली थी गिरफ्तारी से राहत

गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने हाईकोर्ट का रुख किया था। 4 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन जांच में सहयोग करने और चार्जशीट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए थे।

सहयोगी गौतम राठौर जमानत पर बाहर

इस मामले में विधायक के सहयोगी गौतम राठौर फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, जबकि विधायक बालेश्वर साहू को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित ख़बरें

42.78 लाख की धोखाधड़ी में विधायक पर शिकंजा : किसान के नाम पर लोन, ब्लैंक चेक से निकाले लाखों, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल भेजे गए

42.78 लाख की धोखाधड़ी में विधायक पर शिकंजा : किसान के नाम पर लोन, ब्लैंक चेक से निकाले लाखों, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल भेजे गए

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा

महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा

गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन