Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

3 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रेती : बेसुध हुई तो बाइक से बांधकर अस्पताल लाया, मौत के बाद फरार हुआ 'दरिंदा' पति

बेसुध हुई तो बाइक से बांधकर अस्पताल लाया, मौत के बाद फरार हुआ 'दरिंदा' पति

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का औजार (रेती) डाल दिया।

मौत के बाद आरोपी पति शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकला। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इस प्रेम कहानी का अंत इतना खौफनाक होगा।

5 साल की मासूम बेटी ने देखी मां की तड़प

घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिठीकला की है। हीराबाई (23) और प्रदीप अगरिया के बीच गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

मासूम बनी गवाह: 5 साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी आंखों के सामने पिता ने मां को बेरहमी से पीटा। वह डर के मारे कोने में दुबकी रही और रोती रही।

अस्पताल में झूठी कहानी: जब हीराबाई बेसुध हो गई, तो प्रदीप उसे बाइक पर बांधकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। वहां उसने डॉक्टरों से कहा कि पत्नी का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन जैसे ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, वह भाग निकला।

पोस्टमॉर्टम में खुलासा: शरीर पर 16 घाव

शुक्रवार को जब शव का पोस्टमॉर्टम हुआ, तो डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। महिला के शरीर पर गंभीर चोट के 16 निशान मिले हैं।

जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती डाली थी, जिससे अंदरूनी अंगों में भारी रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई।

फोरेंसिक टीम को घर में मिले खून के धब्बे

मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली, तो पूरा कमरा वारदात की गवाही दे रहा था।

घर के मुख्य दरवाजे और कमरे में खून जमा मिला है। साक्ष्यों से पता चला है कि घायल पत्नी को पति ने बेरहमी से फर्श पर घसीटा था। घर की दीवारों और सामानों पर भी खून के छींटे मिले हैं।

पुलिस टीम गठित, आरोपी की तलाश जारी

सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है। पुलिस आरोपी प्रदीप अगरिया के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या और क्रूरता की संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

सरगुजा क्राइम न्यूज, अंबिकापुर हैवानियत, प्रदीप अगरिया फरार, गर्भवती पत्नी की हत्या, छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रेकिंग, मणिपुर थाना अंबिकापुर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन