Logo
Breaking News Exclusive
BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया

: महिला को जिंदा जला दिया!: घर के अंदर मिला शव, फांसी लगा रहे पति की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

News Desk / Sat, Jan 28, 2023


छत्तीसगढ़ के बालोद में एक महिला का जला हुआ शव उसके ही घर में मिला है। पति जब घर पहुंचा तो इसका पता चला। इसके बाद पति ने भी फांसी लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई। महिला का शव एक ही स्थान पर मिला है। आसपास किसी ने चीख-पुकार भी नहीं सुनी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद उसे जलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

पति घर लौटा तो अंदर पड़ा था शव
जानकारी के मुताबिक, ग्राम टेकापार निवासी चंद्रकांत साहू की करीब एक साल पहले ही गीतेश्वरी साहू (23) से शादी हुई थी। शनिवार को चंद्रकांत अपने पिता के साथ काम पर गया था। जबकि मां गन्ना काटने के लिए खेत में गई थी। इस दौरान गीतेश्वरी घर में अकेली थी। दोपहर करीब 3 बजे चंद्रकांत खाना खाने के लिए घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो चंद्रकांत दीवार फांदकर अंदर घुसा। वहां आंगन में गीतेश्वरी का जला हुआ शव पड़ा था। 

शरीर पर केरोसीन, पर इधर-उधर भागने के निशान नहीं
यह देखकर चंद्रकांत ने अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी, लेकिन बदहवास हालत में खुद फांसी लगाने लगा। इस दौरान पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वहां चंद्रकांत फांसी पर लटक हुआ था। यह देखकर पुलिस ने उसे बचाया। महिला का जला हुआ शव एक ही स्थान पर पड़ा हुआ मिला है। उसके शरीर पर केरोसीन डाला गया था। शव करीब 80 फीसदी तक जल चुका था। महिला के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। अब पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। 

घटना की जानकारी पड़ोसियों को भी नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने चीख-पुकार भी नहीं सुनी। महिला ने खुद आग लगाई होती या किसी और ने तो वह इधर-उधर भागती। हालांकि पुलिस को वहां ऐसे कोई भी निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में घटना को लेकर संदेह है। जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार चांदनी देवांगन, कोतवाली थाना प्रभारी और उनकी टीम घटना स्थल पहुंची। कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया की अभी इस मामले पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन