Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: दामाद ने ससुर और 2 बिल्लियों को आरी से काटा: बेटी को पीटने से रोका था, ससुराल में घुसकर मार डाला, चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव

दामाद ने ससुर और 2 बिल्लियों को आरी से काटा: बेटी को पीटने से रोका था, ससुराल में घुसकर मार डाला, चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव

Chhattisgarh Sarangarh Bilaigarh Son-in-law kills father-in-law: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दामाद ने अपने ससुर और 2 बिल्लियों को आरी से काटकर मार डाला। हत्या से पहले उसने अपनी पत्नी की भी पिटाई की। बुजुर्ग के मना करने पर वह नाराज हो गया। उसने ससुराल में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम गिलास खुंटे (61) है। वह लुकापारा गांव का रहने वाला था। आरोपी का नाम ओम प्रकाश जांगड़े (34) है। आरोपी की शादी 17 साल पहले इसी गांव की रेखा बाई से हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 1 जून यानी रविवार की रात 8.30 बजे आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े और पत्नी रेखा बाई जांगड़े के बीच पारिवारिक मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। यह देख आरोपी के बच्चे अपने नाना राम गिलास खुंटे (61) के घर पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने अपने नाना को सारी सच्चाई बताई। इसके बाद राम गिलास अपनी बेटी के घर पहुंचे। उन्होंने अपने दामाद को बेटी को पीटने से रोका।

दामाद को समझाइश देकर वृद्ध अपनी बेटी को अपने साथ घर ले गया। नशे की हालत में ससुराल में घुसा दामाद इसके बाद आरोपी दामाद ओम प्रकाश को गुस्सा आ गया। नशे की हालत में वह धारदार हथियार जैसे आरी लेकर अपने ससुर के घर जा पहुंचा। घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा, लेकिन घर से कोई बाहर नहीं आया। थोड़ी देर बाद माहौल शांत हो गया।

इस दौरान राम गिलास को लगा कि उसका दामाद उसके घर चला गया है। यह सोचकर वह बाहर चला गया। इसी बीच आरोपी दामाद ने धारदार हथियार से वृद्ध के सिर पर हमला कर दिया। उसने अपने चेहरे पर भी आरी से वार किया, जिससे वृद्ध जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने 2 बिल्लियों को भी आरी से काटा

बताया जा रहा है कि ससुर की हत्या करने के बाद आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने पास में बैठी 2 मासूम बिल्लियों को भी आरी से काट डाला। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही पत्नी को लगी तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना के आधार पर बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी गहनता से जांच की। पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े के बारे में पूछताछ की। वह गांव में छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा

बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन