Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

दोस्ती के नाम पर कलंक, रिसॉर्ट में युवती से रेप के बाद मर्डर : फ्रेंड्स ने जबरन पिलाई शराब, मालिक ने किया दुष्कर्म, बाथरूम में मिली थी लाश

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक और शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। मनगट्टा स्थित 'विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट' के बाथरूम में 18 जून को मिली 24 वर्षीय युवती की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर संदिग्ध दिखने वाली यह मौत वास्तव में गहरे विश्वासघात, प्रताड़ना और दुराचार की दास्तां निकली।

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि युवती के अपने ही सगे दोस्तों ने उसके साथ घिनौनी साजिश रची थी। मृतका के शरीर और अंदरूनी अंगों पर चोट व खरोंच के गहरे निशान मिले हैं।

भिलाई की टॉकीज मैनेजर थी पीड़िता, रायपुर घुमाने के बहाने रची गई साजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका भिलाई की रहने वाली थी और एक सिनेमा टॉकीज में मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। आरोपी छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन युवती के पुराने दोस्त थे। 18 जून को दोनों दोस्त उसे रायपुर घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर आए थे। यहां योजनाबद्ध तरीके से दोनों ने युवती को जबरदस्ती और अत्यधिक मात्रा में शराब पिला दी, जिससे वह पूरी तरह बेसुध और अर्धबेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में रिसॉर्ट लेकर पहुंचे, मालिक आशुतोष ने किया घिनौना कृत्य

जब युवती अपने होश खो बैठी, तो दोनों आरोपी दोस्त उसे बहला-फुसलाकर और घसीटते हुए राजनांदगांव के मनगट्टा स्थित 'विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट' लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से तय साजिश के तहत रिसॉर्ट के संचालक आशुतोष हिरवानी ने युवती की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म (रेप) किया। इसी खौफनाक वारदात के कुछ समय बाद ही रिसॉर्ट के बाथरूम में युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में बरामद हुई।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम, वैज्ञानिक साक्ष्यों से दबोचे गए आरोपी

18 जून की रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री से जब पुलिस को युवती की संदिग्ध मौत का मेमो मिला, तो प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। एसपी अंकिता शर्मा के कड़े निर्देश पर सोमनी थाना पुलिस और सायबर सेल की एक संयुक्त स्पेशल टीम का गठन किया गया।

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के फॉरेंसिक निरीक्षण और तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों (Scientific Evidence) के आधार पर पुलिस सीधे आरोपियों तक पहुंच गई। घटना के महज 2 दिनों के भीतर पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची और कानूनी धाराएं

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है:

आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (उम्र 26 वर्ष, निवासी राजनांदगांव) – विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट का मालिक और मुख्य बलात्कारी

छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (उम्र 25 वर्ष, निवासी राजनांदगांव) – साजिशकर्ता दोस्त

घनश्याम बेलचंदन (उम्र 25 वर्ष, निवासी दुर्ग) – साजिशकर्ता दोस्त

विशालिंगवुड्स रिसॉर्ट सील, BNS के तहत केस दर्ज

पुलिस ने इस जघन्य अपराध से जुड़े 'विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट' को नियमानुसार पूरी तरह सील कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 115(2) (जबरन चोट पहुंचाना) और 3(5) (साझा आपराधिक मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, युवती की मौत अत्यधिक शराब के ओवरडोज, अंदरूनी चोटों या दम घुटने के कारण हुई है, इसका अंतिम और सटीक खुलासा विस्तृत विसरा व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन