Logo
Breaking News Exclusive
Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए

: चोर ने 17 आईफोन चुराए,VIDEO: बांस के सहारे रिलायंस डिजिटल स्टोर में चढ़ा, हथौड़ी से तोड़ा कांच, चोरी की एक्टिवा से पहुंचा था

Chhattisgarh Raipur Reliance Store 17 iPhones stolen VIDEO: छत्तीसगढ़ के रायपुर के रिलायंस डिजिटल स्टोर से 17 आईफोन चोरी हो गए हैं। नकाब पहने एक चोर बांस के सहारे स्टोर की पहली मंजिल पर पहुंचा। उसने हथौड़े से कांच तोड़ा और स्टोर में घुस गया। उसने ग्राउंड फ्लोर से आईफोन चुराए और उन्हें बैग में भरकर ले गया। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदात 25-26 मई की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे हुई। चोरी करते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वह आईफोन काउंटर की तरफ जाता है। सीलबंद आईफोन को बैग में डालकर वह भाग जाता है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अनुपम गार्डन के सामने स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के डिपार्टमेंट मैनेजर सोमनाथ लेजर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोर ने एप्पल काउंटर को निशाना बनाया है। रात में वहां से गुजर रहे लोगों ने चोर को भागते हुए देखा है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

अलार्म से बचने के लिए बांस का इस्तेमाल किया

चोर इतना शातिर था कि रिलायंस स्टोर के बगल में दूसरे शोरूम में मरम्मत का काम चल रहा था। जहां जमीन से लेकर ऊपर तक बांस बांधा गया था। चोर को पता था कि मुख्य दरवाजे से स्टोर में घुसने पर अलार्म बज सकता है, इसलिए वह बांस के सहारे पहली मंजिल पर पहुंचा।

इसके बाद उसने हथौड़े की मदद से सामने का शीशा तोड़ दिया। वह सीढ़ी लगाकर शोरूम की ऊपरी मंजिल से नीचे उतरा और चोरी की।

चोरी की एक्टिवा पर सवार होकर चोरी करने आया था चोर

बताया जा रहा है कि चोर एक्टिवा गाड़ी पर स्टोर पहुंचा था। वह गाड़ी भी चौबे कॉलोनी इलाके से चोरी की गई थी। चोर ने नंबर प्लेट को कपड़े से बांध दिया था, ताकि गाड़ी का नंबर पहचाना न जा सके। हालांकि चोरी के दौरान उसकी चाबी स्टोर के अंदर गिर गई।

फोन चोरी करने के बाद भागते समय चोर एक्टिवा वहीं छोड़ गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस को शक है कि चोर ने घटना से पहले रेकी की थी, जिसके चलते उसे पता था कि स्टोर के अंदर आईफोन कहां है।

11 लाख रुपये का सामान चोरी

एफआईआर के मुताबिक चोर ने 17 एप्पल आईफोन, दो एप्पल घड़ियां, एक एप्पल एयरपॉड समेत 11 लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी किया है। पुलिस को कई अन्य सबूत भी मिले हैं। इस मामले में जांच अधिकारियों का कहना है कि चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन