: बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म: सीएम से मुलाकात के बाद मिला समायोजन का आश्वासन, 126 दिन तक चला था धरना
उन्होंने प्रतिनिधियों को बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जिसमें समायोजन की अनुशंसा की गई है। समिति की रिपोर्ट पर सहमति मुख्यमंत्री के साथ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अमल किया जाएगा।
रिपोर्ट में अनुशंसा की गई है कि बीएड प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को 'सहायक अध्यापक (प्रयोगशाला)' के पद पर समायोजित किया जाए। सरकार ने इस प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।
शिक्षकों ने जताया भरोसा
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शिक्षकों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद हमें विश्वास है कि अब सरकार सकारात्मक पहल करेगी।
इसलिए हमने सशर्त आंदोलन स्थगित कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तय समय में कार्यवाही शुरू नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
अलग-अलग तरीकों से कर चुके हैं विरोध
बीएड प्रशिक्षित सहायक अध्यापक पिछले 126 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। उनकी मुख्य मांग थी कि उन्हें नियमित सेवा में समायोजित किया जाए और भविष्य में नौकरी और वेतन सुरक्षा दी जाए। इस दौरान उन्होंने कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर आंदोलन जारी रहा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन