Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: 'बेटी को दुल्हन बनाकर भेजा, अब लाश ले जा रहे': CG की युवती की MP में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप

'बेटी को दुल्हन बनाकर भेजा, अब लाश ले जा रहे': CG की युवती की MP में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप

Chhattisgarh MP Newly married woman dies after falling from second floor: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार की रहने वाली एक विवाहिता की जबलपुर में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के चलते मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को दुल्हन बनाकर यहां भेजा था। आज वे शव ले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार महिला अनमोल आहूजा (25) भाटापारा की रहने वाली थी। उसकी शादी तीन साल पहले जबलपुर निवासी विपुल आहूजा से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी है।

सूचना मिलने पर परिजन शुक्रवार सुबह रायपुर से जबलपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटी के पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। परिजनों की शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पिता ने कहा- हैसियत से बढ़कर दहेज दिया गया

महिला के पिता मुरली खत्री ने बताया कि तीन साल पहले बेटी की शादी धूमधाम से की थी। हैसियत से बढ़कर दहेज दिया गया था। शादी के कुछ महीने तो ठीक-ठाक चले। लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने अनमोल के साथ मारपीट शुरू कर दी। अनमोल का दो बार हाथ टूटा था। इसके बाद भी वह चुप रही।

बेटी ने आधी रात को फोन पर कहा- पति पीट रहा है

पिता ने बताया कि, गुरुवार रात करीब 12 बजे अनमोल ने फोन कर बताया कि उसका पति उसे पीट रहा है। तुरंत जबलपुर आ जाओ। मैंने बेटी से कहा कि सुबह तक जबलपुर आ जाओ। रात डेढ़ बजे उसके चाचा ससुर ने फोन कर बताया कि अनमोल छत से गिर गई है। वह अस्पताल में भर्ती है। पिता ने बताया कि उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया और फिर गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़कर भाग गए।

डेढ़ साल की पोती के बारे में कोई जानकारी नहीं

महिला के परिजनों ने बताया कि, आज जैसे ही हम यहां आए तो पता चला कि बेटी निजी अस्पताल में भर्ती है। जब हम वहां गए तो वह आईसीयू में अकेली थी। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि जब हम यहां आए तो ससुराल पक्ष से कोई नहीं था। उनकी डेढ़ साल की पोती के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पति शराब पीकर रोज पीटता था

महिला के पिता मुरली खत्री का कहना है कि, विपुल शराब पीकर रोज अनमोल से मारपीट करता था। दोनों में तीन बार समझौता भी हुआ। रायपुर आने के बाद विपुल ने कबूल भी किया था कि वह दोबारा कभी शराब नहीं पीएगा और न ही अनमोल से मारपीट करेगा।

भाई ने कहा-हमारे आने से पहले ही उसने उसे मार डाला

महिला के भाई सुनील ने बताया कि उसने 22 साल तक अपनी बहन को प्यार से पाला था। अनमोल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने इसकी सूचना जबलपुर पुलिस को भी दी। लेकिन पुलिस ने अस्पताल आकर उसका बयान दर्ज नहीं किया। हम अनमोल को अपने साथ ले जाने को तैयार थे। उसने कहा कि सब ठीक हो जाएगा, उसे नहीं पता था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी।

सीएसपी को सौंपी मामले की जांच

एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि मामले की जांच सीएसपी गढ़ा को सौंपी गई है। परिजनों का आरोप है कि उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंका गया है। इसकी भी जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा कि अनमोल की मौत कैसे हुई।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन