Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

बांग्लादेशी समझकर CG के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या : केरल में भीड़ में मॉब लिंचिंग, शरीर पर 80 से ज्यादा चोटें, VIDEO भी हुआ वायरल

केरल में भीड़ में मॉब लिंचिंग, शरीर पर 80 से ज्यादा चोटें, VIDEO भी हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक प्रवासी मजदूर की केरल में बांग्लादेशी समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में 80 से ज्यादा चोटों का पता चला। मृतक की पहचान रामनारायण बघेल (31) के रूप में हुई है, जो सक्ती जिले के करही गांव का रहने वाला था। वह करीब एक सप्ताह पहले मजदूरी की तलाश में केरल गया था।

जानकारी के अनुसार, रामनारायण केरल के पलक्कड़ जिले के वालैयार थाना क्षेत्र में काम की तलाश कर रहा था। 17 दिसंबर को स्थानीय लोगों ने उसे बांग्लादेशी नागरिक समझकर घेर लिया और हाथ-मुक्कों से जमकर पीटा। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मारपीट से मौके पर हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 17 दिसंबर की दोपहर 3 से 4 बजे के बीच रामनारायण को घेरकर पीटा गया। पिटाई इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। केरल पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान थे और उसकी छाती से खून बह रहा था। दर्द और अंदरूनी चोटों के कारण उसकी जान चली गई।

पुलिस ने वालैयार थाने में अपराध क्रमांक 975/2025 के तहत BNS की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया है।

शव अब भी केरल में, परिजनों में आक्रोश

रामनारायण का शव फिलहाल केरल में ही है। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा, सरकारी मुआवजा और शव को पैतृक गांव तक पहुंचाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अब तक किसी भी स्तर पर मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के कुछ परिजन केरल रवाना हो गए हैं, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को वापस लाया जा सके।

5 आरोपी गिरफ्तार

केरल पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Tags :

छत्तीसगढ़ प्रवासी मजदूर, केरल में मजदूर की हत्या, पलक्कड़ मॉब लिंचिंग, बांग्लादेशी समझकर पिटाई, Sakti News, Chhattisgarh Labour News, Kerala Crime News, Mob Violence India, Palakkad Killing

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन