: होटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप की कोशिश: खिड़की से कूदकर कमरे में घुसा सफाईकर्मी, ट्रेनिंग के लिए आई थी युवती
Chhattisgarh Korba Attempt to rape trainee doctor: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक होटल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। घटना एसपी कार्यालय के सामने स्थित टॉप इन टाउन होटल में हुई। आरोपी होटल का सफाई कर्मचारी राजा खड़िया (35) है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। आरोपी होटल की खिड़की से कूदकर कमरा नंबर 122 में घुस गया। कमरे में 24 वर्षीय महिला डॉक्टर ठहरी हुई थी। महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब वह चिल्लाई तो आरोपी भाग गया।

10 जुलाई से होटल में ठहरी हुई थी
पीड़िता सक्ती जिले से कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में 15 दिनों की ट्रेनिंग के लिए आई थी। वह 10 जुलाई से होटल में ठहरी हुई थी। उसके साथ तीन अन्य डॉक्टर भी ट्रेनिंग के लिए आए थे। दो महिला डॉक्टर ट्रेनिंग पूरी करके लौट चुकी थीं।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन