: छत्तीसगढ़ में बंदर की गोली मारकर मर्डर: छत पर उधम-कूद मचाने से गन से की फायरिंग, जानिए पूरा मामला
Chhattisgarh Kawardha Monkey Shot Dead: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद वन विभाग ने मृत बंदर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है।
Chhattisgarh Kawardha Monkey Shot Dead: जानकारी के अनुसार आरोपी महेश सोनी राजानवागांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसके घर की छत पर कई बंदर उत्पात मचा रहे थे। इससे परेशान होकर आरोपी ने घर में रखी एयर गन से बंदर को गोली मार दी। गोली सीधे एक बंदर की नाक में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने किया विरोध
Chhattisgarh Kawardha Monkey Shot Dead: बंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने गांव में हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई।
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई
Chhattisgarh Kawardha Monkey Shot Dead: कवर्धा वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि शनिवार (24 अगस्त) को बंदर को गोली मारने की सूचना मिली थी। राजनांदगांव के महेश सोनी ने यह अपराध किया है।
Chhattisgarh Kawardha Monkey Shot Dead: आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एयर गन भी जब्त की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन