Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: जान बचाने भालू से भिड़ गया बुजुर्ग: जंगल में गया था लकड़ी लेने, जान बची तो टोकरी में लेकर अस्पताल पहुंचे साथी

News Desk

News Desk / Wed, Feb 1, 2023

जान बचाने भालू से भिड़ गया बुजुर्ग: जंगल में गया था लकड़ी लेने, जान बची तो टोकरी में लेकर अस्पताल पहुंचे साथी

भालू के साथ लड़ाई में घायल बुजुर्ग।

भालू के साथ लड़ाई में घायल बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बुधवार को एक बुजुर्ग अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया। दोनों के बीच कुछ मिनट तक लड़ाई चलती रही। इसके बाद भालू जंगल में भाग गया। इसके बाद उसके साथी टोकरी में लेकर घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग अपने दो अन्य साथियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, पुसपाल से लगे ग्राम जोजल में रहने वाला धनुर्जय ठाकुर (60) घर से 15 किमी दूर माचकोट रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। उसके साथ दो अन्य साथी संपत और नडगु भी थे। तीनों लकड़ी बीन रहे थे कि इसी दौरान एक बड़ा भालू आ गया। उसने ग्रामीणों पर हमला किया तो धनुर्जय उससे भिड़ गया। कुछ मिनट तक दोनों की लड़ाई होती रही। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। 

इस हमले में धनुर्जय की जांघ पर भालू ने काट लिया। उसे लहूलुहान हालत में देखकर संपत और नडगु उसे बांस की टोकरी में बिठाकर घर तक लाए। इसके बाद वहां से परिजन उसे लेकर महारानी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं धर्नुजय की इस बहादुरी को लेकर गांव में चर्चा भी हो रही है। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन