Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: पाखंड़ी बाबा का 'पाप' लोक, विदेशी कनेक्शन: 6 करोड़ में पहाड़ी पर जमीन खरीदी, आलीशान फार्म-हाउस बनवाया, आश्रम में मिला गांजा-इंजेक्शन और सेक्स टॉयज

पाखंड़ी बाबा का 'पाप' लोक, विदेशी कनेक्शन: 6 करोड़ में पहाड़ी पर जमीन खरीदी, आलीशान फार्म-हाउस बनवाया, आश्रम में मिला गांजा-इंजेक्शन और सेक्स टॉयज

Chhattisgarh Dongargarh Pakhandi baba Tarun Agarwal alias Sonu arrested: छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में गोवा जैसा आश्रम चलाने वाले कथित बाबा का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है। बाबा ने अपने आश्रम में विदेश से कई सामान मंगवाए हैं। आश्रम में पैकेट भी मिले हैं। इसके अलावा विदेशी लड़कियों के साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक फर्जी बाबा तरुण अग्रवाल उर्फ ​​सोनू (45) 20 साल पहले डोंगरगढ़ में पीसीओ चलाता था। इसके बाद वह गोवा चला गया। 2 साल पहले वह गोवा से डोंगरगढ़ लौटा, फिर प्रज्ञागिरी पहाड़ी में 6 करोड़ में जमीन खरीदकर फार्म हाउस बनवाया। हालांकि इसका निर्माण अभी भी जारी है।

कैसे हुआ फर्जी बाबा का पर्दाफाश?

दरअसल, पुलिस को लगातार फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने बुधवार 26 जून को छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को फार्म हाउस के अंदर सेक्स टॉय, इंजेक्शन-वियाग्रा (उत्तेजक गोलियां) बरामद हुआ।

डोंगरगढ़ में तरुण और उसके विदेशी दोस्तों का नेटवर्क पिछले डेढ़ साल में काफी बढ़ गया है। तरुण को कई बार अपनी गाड़ियों में अलग-अलग विदेशी लड़कियों के साथ देखा गया है। पुलिस को तरुण की सोशल मीडिया आईडी में कई विदेशी नागरिकों के वीडियो मिले हैं। वीडियो में दिख रहे लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

फार्म हाउस में बच्चों को गांजा देने का जिक्र

इसके साथ ही पुलिस एफआईआर में आरोपी तरुण अग्रवाल पर गांजा बेचने और बच्चों को गांजा देने का जिक्र है। पुलिस ने आरोपी के फार्म हाउस पर छापा मारा और बार के पीछे रखे दीवान से गांजा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने तरुण के एनजीओ, उसकी शिक्षा संबंधी दस्तावेज, बैंक अकाउंट और पासपोर्ट की जानकारी मांगी है।

विदेशी फंडिंग की भी होगी जांच

पुलिस विदेशी फंडिंग की भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा पुलिस को आरोपी के फार्म हाउस में कई बंद बक्से भी दिखे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गोवा से माल आने की बात स्वीकार की है। पुलिस माल भेजने वाले का भी पता लगा रही है। पुलिस इन जांचों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

फार्म हाउस की सुरक्षा के लिए रखे थे कुत्ते

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी ने अपने फार्म हाउस की रखवाली के लिए 2 विदेशी नस्ल के कुत्ते भी रखे थे। ये कुत्ते 24 घंटे खुले रहते थे। जब भी कोई फार्म हाउस आता था, तो कुत्तों को एक जगह बांध दिया जाता था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को अंतरराष्ट्रीय योग गुरु बताया, जो 100 देशों की यात्रा कर चुका है। उसने 10 से अधिक एनजीओ का संचालक होने और विदेशी फंडिंग होने का भी दावा किया है। पुलिस अब इन एनजीओ, उसके पासपोर्ट, बैंक खातों और सोशल नेटवर्क की जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन