Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

पत्नी का सिर काटकर गांव में घूमता रहा पति : बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र शंका के विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है।

जानकारी के अनुसार आरोपी सालिक राम यादव (45) ने पत्नी छेक बाई (42) की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद वह कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। बाद में सिर को बोरी में रखकर बैठ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

भाजपा नेता ने पटवारी-ऑपरेटर को पीटा : मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी

पुलिस से बोला- ‘मैं इसे बहुत प्यार करता था’

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने खुद ही जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है और वह उसे बहुत प्यार करता था। आरोपी का यह बयान सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए।

शराब के नशे में हुआ विवाद, चरित्र शंका बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चरित्र शंका को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।

घर में मौजूद थे बच्चे, गांव में दहशत

बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपती के बच्चे भी घर में मौजूद थे। इस खौफनाक वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन