: गर्लफ्रेंड से धोखा खाने के बाद ट्रेन से कटकर दी जान: सिर और धड़ अलग-अलग मिले, सुसाइड नोट में लिखा- जिससे प्यार किया, उसने रेप केस में फंसाया
Chhattisgarh Bilaspur Love Betrayal Youth Suicide: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने के बाद अपनी जान दे दी। उसने घर पर सुसाइड नोट लिखकर उसलापुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की लाश दो टुकड़ों में मिली है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान गौरव सवन्नी (29) के रूप में हुई है, जो अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट का निवासी था। वह पांच दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। गौरव ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जिस लड़की से उसने प्यार किया, उसी ने उस पर झूठा रेप केस दर्ज कराया। इस कारण वह गहरे डिप्रेशन में था।

शाम को घर से निकला, रात को मिला शव
शनिवार शाम गौरव काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात करीब 12 बजे अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसका सिर और धड़ अलग-अलग हालत में मिला। सुसाइड नोट मिलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
नोएडा में हुई थी मुलाकात, फिर टूटा रिश्ता
गौरव के पिता के मुताबिक, नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात एक युवती से शादी डॉट कॉम जैसी ऑनलाइन साइट के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। लेकिन बाद में युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया, जिसके चलते गौरव को जेल जाना पड़ा।
पुलिस जांच जारी
सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन