: काका मेरी बीवी भाग गई, उसे खोज दीजिए: पति की CM से अपील, बोला- कुसुम वापस आ जाओ, उसका इंतजार करते-करते मेरा मन थक गया
सीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट
दरअसल, सीपत क्षेत्र के ग्राम मुड़पार निवासी गौतम मन्नेवार किराना दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी कुसुम जनवरी से लापता हैं। वह उनकी तलाश में परेशान हैं। उन्होंने सीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
एक बार वह घर लौटी, जिसके बाद वह फिर से गायब हो गई। ऐसे में अब पुलिस भी उसकी तलाश नहीं कर रही है। वहीं, गौतम मन्नेवार ने अपनी लापता पत्नी की तलाश के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल रील बनाकर शेयर की है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे कॉपी भी कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर पत्नी से की इमोशनल अपील
गौतम मन्नेवार ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग इमोशनल रील बनाई हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी कुसुम से घर वापस आने की अपील कर रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं, "कहां हो कुसुम, छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर कहां चली गई हो? मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा, तुम घर वापस आ जाओ।" सच्ची भावनाओं से भरी गौतम की अपील ने लाखों दिलों को छू लिया है।
गौतम ने रील के जरिए सरकार और प्रशासन से मदद भी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि प्रशासन मेरी पत्नी को खोजने में मदद करे और हमारी मुलाकात करवाए।'
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, हजारों कॉल भी आ रहे हैं
गौतम ने बताया कि उसने सोशल मीडिया का सहारा इसलिए लिया ताकि उसकी पत्नी कहीं से वीडियो देख ले तो घर वापस आ जाए। लेकिन, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसका मजाक भी उड़ाया।
इस दौरान हजारों फोन कॉल भी आ रहे हैं, जिससे वह परेशान हो गया है। कई लोग फोन करके उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं, जिससे उसने अपना फोन साइलेंट मोड पर कर लिया है और अब कॉल रिसीव नहीं कर रहा है।
पत्नी पहले भी भाग चुकी है, इसलिए पुलिस ध्यान नहीं दे रही
गौतम के मुताबिक उसकी पत्नी पहले भी घर छोड़कर जा चुकी है। तब उसने पुलिस की मदद से उसे ढूंढ़कर वापस घर लाया था। इस बार जब वह गई है तो अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
उसने सीपत थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन, पुलिस गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है और न ही उसकी तलाश कर रही है।
घर नहीं आना है तो बता देना, मैं दूसरी शादी कर लूंगा- गौतम
गौतम ने बताया कि गांव में ही उसका ससुराल है। उसने कुसुम से प्रेम विवाह किया था। पत्नी के चले जाने के बाद वह अपनी दुकान संभाल रहा है। साथ ही वह दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेले रहने को मजबूर है। बच्चों की देखभाल के साथ-साथ उसे घर का सारा काम भी अकेले ही करना पड़ता है।
जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। उसका कहना है कि अगर उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो उसे तलाक दे देना चाहिए, ताकि वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए दूसरी शादी कर सके और सामान्य जीवन जी सके।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन