: आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड: सरपंच परिवार ने रस्सी से हाथ बांधकर बेरहमी से की पिटाई, बचाने आई प्रेमिका को भी डंडों से पीटा
Chhattisgarh Balrampur Girlfriend and Boyfriend Beaten: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में देर रात एक प्रेमी युगल के साथ सरपंच परिवार ने बेरहमी की। गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। पहले उसके दोनों हाथ रस्सी से बांधे, फिर शर्ट उतारकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई युवती को भी नहीं छोड़ा और डंडों से पीट दिया। घटना चलगली थाना क्षेत्र के अलका गांव की है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक युवक पास के ही गांव का रहने वाला है और युवती पंचायत सरपंच की भतीजी है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान परिजनों और गांववालों को भनक लग गई।

रस्सी से बांधकर बर्बर पिटाई
इसके बाद सरपंच ललन सिंह धुर्वे और उसके परिवार ने युवक को पकड़ लिया। दोनों हाथों को रस्सी से बांध दिया और शर्ट उतारकर बेरहमी से लाठियों से पिटाई की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक चीखता रहा और उसकी गर्लफ्रेंड लगातार “मत मारिए” की गुहार लगाती रही।
बचाने आई युवती भी हुई शिकार
लंबी पिटाई के दौरान जब युवती अपने प्रेमी को बचाने पहुंची तो उसे भी एक युवक ने डंडों से पीट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
हॉस्पिटल में भर्ती, FIR
पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। चलगली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। पुलिस ने लहन सिंह धुर्वे (46) और रामरूप (30) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन