Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

झोलाछाप सरपंच डॉक्टर के इलाज से गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत : क्लिनिक में अचानक तबीयत बिगड़ी, नाक से खून निकला, उल्टी और बेहोश हुई, बिना पोस्टमॉर्टम अंतिम-संस्कार

क्लिनिक में अचानक तबीयत बिगड़ी, नाक से खून निकला, उल्टी और बेहोश हुई, बिना पोस्टमॉर्टम अंतिम-संस्कार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सर्दी-खांसी का इलाज कराने गई 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर और सरपंच के क्लिनिक पहुंची थी, जहां इंजेक्शन लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने का आरोप है।

बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह जारा गांव का है।

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, उल्टियां और बेहोशी

जानकारी के मुताबिक, अजय साहू की पत्नी इंदु साहू (लगभग 4 माह गर्भवती) को सर्दी-खांसी और सीने में दर्द की शिकायत थी। गुरुवार को वह गांव के ही बिना डिग्री वाले कथित डॉक्टर जयंत साहू के पास इलाज के लिए गई थीं, जो छेरकाडीह जारा गांव का सरपंच भी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद इंदु को अचानक उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गईं। हालांकि कैमरे पर कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

17 साल से बिना डिग्री कर रहा इलाज

कथित डॉक्टर जयंत साहू ने स्वीकार किया है कि उसके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है और वह करीब 17 वर्षों से इलाज कर रहा है। उसका कहना है कि महिला का बीपी चेक किया गया था और वह खाना नहीं खाई थी। 15-20 मिनट रुकने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों के मुताबिक, जब सास कांति साहू वहां पहुंचीं तो बहू पति की गोद में अचेत अवस्था में थी। इसके बाद उसे तत्काल पलारी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

झोलाछाप डॉक्टर, जो गांव का सरपंच भी है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला के नाक से झाग और खून निकला था।

बीएमओ डॉ. पंकज वर्मा के अनुसार, महिला को दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया था। कथित डॉक्टर जयंत साहू भी उसके साथ मौजूद था।

बिना पोस्टमॉर्टम कराए अंतिम संस्कार

अस्पताल में करीब चार घंटे चर्चा के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम न कराने का लिखित आवेदन दिया। शाम करीब 6 बजे शव उन्हें सौंप दिया गया। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस शिकायत दर्ज कराए अंतिम संस्कार कर दिया।

अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने कहा है कि झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिससे मामले की जांच सीमित दायरे में ही है।

Tags :

Balodabazar News, Pregnant Woman Death, Quack Doctor Case, Palari CHC, Chhattisgarh Health News, Illegal Medical Practice, Balodabazar Crime News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन