MP CG Times
Breaking News Exclusive
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा 2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ? अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा 2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ? अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

: तहसीलदार की पत्नी बोली-दोनों बहुओं को घर से निकाला: दहेज में 50 लाख और कार दी, ससुरालवालों ने गर्भपात कराया, 4 दिन से गेट के बाहर बाहर बैठे

तहसीलदार की पत्नी बोली-दोनों बहुओं को घर से निकाला: दहेज में 50 लाख और कार दी, ससुरालवालों ने गर्भपात कराया, 4 दिन से गेट के बाहर बाहर बैठे

Chhattisgarh Balod Tehsildar wife in-laws dowry harassment: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता और उनके छोटे भाई रोहित गुप्ता की पत्नी वंदना गुप्ता 16 जून से अपने ससुराल के बाहर पिछले 4 दिनों से बैठी हैं. वे अंदर जाने का इंतजार कर रही हैं, लेकिन उनके सास-ससुर घर में ताला लगाकर भाग गए हैं.

तहसीलदार की पत्नी और उनके छोटे भाई की पत्नी ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया है, जिसमें वे कह रही हैं कि उन्होंने दहेज में कार और 50 लाख रुपए दिए, फिर भी उनके साथ मारपीट की गई और गर्भपात करा दिया गया. अब ससुराल वाले उन्हें घर में घुसने नहीं दे रहे हैं. व

हीं छोटी बहू वंदना गुप्ता भी कह रही हैं कि मेरी और रोहित की आर्य समाज में शादी हुई थी, जब मैं अपने पति के साथ ससुराल आई तो हम दोनों के साथ मारपीट की गई. दहेज की मांग की गई, जब मैं नहीं दे पाई तो मुझे घर से निकाल दिया गया. पति को एमपी के छतरपुर में छिपा दिया गया है. पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है.

वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार सुबह प्रशासन हरकत में आया। बालोद एसडीएम नूतन कंवर मौके पर पहुंचीं, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। अब ससुराल पक्ष के लोग भी दोनों बहुओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने बालोद थाने पहुंच गए हैं।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, अंबिकापुर की रहने वाली रेणु गुप्ता और बालोद के झलमला निवासी राहुल गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में हुई थी। यह शादी सरगुजा जिले के सीतापुर में रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के महज 50 दिन बाद ही बहू और ससुरालवालों में अनबन शुरू हो गई।

बड़ी बहू रेणु गुप्ता ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसे महज 50 दिन के भीतर ही घर से बाहर निकाल दिया। बुरे व्यवहार के कारण मायके में रहना पड़ा। कई बार वह ससुराल लौटी, लेकिन हर बार उसे घर से निकाल दिया गया।

घर में ताला लगाकर चले गए सास-ससुर

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले जब वो फिर ससुराल लौटी तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया, तब से वह बाहर ही बैठी है। मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं, लेकिन सास ससुर घर में ताला लगाकर बाहर चले गए हैं।

छोटी बहू भी घर के बाहर 4 दिन से बैठी

वहीं, बालोद के झलमला निवासी वंदना गुप्ता ने बताया कि, उसका रोहित गुप्ता के साथ प्रेम-प्रसंग के बाद आर्य समाज में जनवरी 2024 में शादी हुई थी। रोहित के साथ शादी के बाद हम लोग बाहर चले गए थे, लेकिन हमको जबरन बुला लिया गया।

इसके बाद जेठ तहसीलदार,ससुर और सास ने हम दोनों से मारपीट की। इसके बाद दहेज की मांग की गई, जब नहीं दे पाई तो बाहर भगा दिया गया। इसके बाद हम दोनों पति-पत्नी जगदलपुर में रहने लगे। कुछ दिन बाद मेरे पति को झलमला बुलाया गया।

अब जानिए तहसीलदार राहुल गुप्ता क्या बोले ?

राहुल गुप्ता ने बताया कि वह वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी। विवाह के बाद उनकी पत्नी रेणु पहले उनके माता-पिता के साथ रहने को तैयार नहीं हुई।

इसके बाद में जब वह उनके साथ रहने लगीं, तब भी अक्सर विवाद होते रहे और आपसी तालमेल नहीं बन पाया। इसके बाद उनकी पत्नी कोर्ट में अलग रहने के लिए याचिका लगाई। अब पूरा मामला न्यायालय के अधीन है। वे न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों लोग मिलाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है। दहेज मांगने और छोटे भाई की पत्नी को घर से बाहर निकालने के आरोपों पर कहा कि, उनका और उनके भाई का मामला अलग है।

राहुल गुप्ता ने कहा कि वे दहेज नहीं लिए हैं। विवाह में जो भी उपहार मिले हैं, उनसे अधिक लौटाने को तैयार हैं, लेकिन यह सब न्यायालय के आदेश के तहत ही किया जाएगा। मामला अंबिकापुर कुटुंब न्यायालय में चल रहा है। 2 बार काउंसलिंग हो चुकी है।

परिवार के क्या कहा ?

राहुल के पिता सहायक संचालक सतीश चंद गुप्ता का कहना है कि मेरे दोनों बेटों ने अपने हिसाब से शादी की है। उनको जो सही लग रहा है वह करें। हम पति-पत्नी बीमार रहते हैं। हमें परेशान ना किया जाए। बहू मारपीट करती थी। हम दोनों को प्रताड़ित करती थी।

बहू के अबॉर्शन करने को लेकर परिवार का कहना है कि यह झूठा आरोप है। इतना जल्दी कौन प्रेग्नेंट होगा और अबॉर्शन हो जाएगा। तीन महीने में ही गर्भवती का सही पता चलता है। दहेज के आरोप भी गलत हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन