Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: बिलासपुर में आयुर्वेद कालेज के लिए मिली चार एकड़ जमीन छात्रों के साथ मरीजों को मिलेगी राहत

News Desk

News Desk / Fri, Oct 14, 2022

बिलासपुर में आयुर्वेद कालेज के लिए मिली चार एकड़ जमीन छात्रों के साथ मरीजों को मिलेगी राहत

Publish Date: | Sat, 15 Oct 2022 08:40 AM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिला आयुर्वेद कालेज के लिए कोनी में चार एकड़ जमीन मिल गई है। कलेक्टर ने जमीन अधिग्रहण करवाने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं। यहां आयुर्वेद मेडिकल कालेज का निर्माण किया जाएगा। साथ ही अस्पताल भी बनना है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी किया जाएगा। इससे पहले भवन के अभाव में डाक्टरों समेत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। हालांकि शासन से अभी भवन निर्माण के लिए राशि की मंजूरी नहीं मिली है। विभाग को बजट के लिए इंतजार करना होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने सेंट्रल कौंसिल आफ इंडिया को नूतन चौक स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय को कालेज का माडल बताकर आयुर्वेद कालेज की मान्यता हासिल की है। भवन के अभाव में कालेज का संचालन गांधी चौक स्थित किराए की बिल्डिंग में किया जा रहा है। क्लास रूम इतना छोटा है कि छात्र-छात्राओं को एक साथ बैठकर पढ़ने में परेशानी होती है। उस जमीन पर कालेज भवन के साथ छात्र-छात्राओं के लिए हास्टल का भी निर्माण किया जाना है। वर्तमान में छात्र-छात्राओं को किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। इससे शासन को वित्तीय नुकसान हो पहुंच रहा है।

कई बार चेतावनी दे चुकी है सीसीआइएम की टीम

आयुर्वेद कालेज को मान्यता देने के पहले निरीक्षण के लिए पहुंची सीसीआइएम(भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद दिल्ली) की टीम यहां पसरी बदइंतजामी देखकर भड़क गई। उन्होंने यहां आयुर्वेद के फार्मासिस्ट के अलावा अन्य अधिकारियों की क्लास ली थी। उससे दवा बनाने के नुस्खे पूछे। नहीं देने पर उन्होंने यहां की अव्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। इसके बावजूद यहां कई तरह की दिक्कतें हैं। डाक्टर तरीके से काम करने को तैयार नहीं है। यह बात भी सामने आ चुकी है। इसके अलावा शिकायतें भी हुई हैं। आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य रक्षपाल गुप्ता ने बताया कि जमीन मिल गई है। अभी कब तक भवन निर्माण होगा। इसके बारे में जानकारी नहीं है।

Posted By: Abrak Akrosh

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन