Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: कांग्रेस नेता के भतीजे और बिल्डर के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या: नीट की तैयारी कर रहा था, डिप्रेशन में था, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग

Bilaspur Congress leader nephew and builder's son commit suicide by shooting themselves: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में कांग्रेस नेता की भतीजी और बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे संस्कार सिंह (20) ने अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

युवक ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया। वह भोपाल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहा था। लगातार सिलेक्शन न होने के कारण डिप्रेशन में रहने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है।

कमरे में खुद को बंद कर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे संस्कार ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन जब कमरे तक पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर देखा कि संस्कार खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। गोली जबड़े को चीरते हुए निकल गई थी। कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था।

इंस्टाग्राम पर मनाया था भारत की जीत का जश्न

घटना से एक दिन पहले रविवार रात संस्कार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस पोस्ट को शेयर किया था, जिसमें पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी थी। उसने भारत की जीत पर स्टेटस भी लगाया था।

सिलेक्शन न होने से तनाव

परिवार के मुताबिक संस्कार ने दो साल पहले 12वीं पास करने के बाद से नीट की तैयारी शुरू की थी। लगातार सिलेक्शन न होने से वह काफी तनाव में था। सोमवार को उसे भोपाल लौटना था, लेकिन उससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने की जांच शुरू

सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडे ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। परिजनों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में डिप्रेशन की बात सामने आ रही है, हालांकि सुसाइड की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन