Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: क्‍या बाजार में चलने बंद हो गए 10 रुपये के स‍िक्‍के? ये अफवाह है या सच्‍चाई जानें

News Desk

News Desk / Tue, Jan 17, 2023

क्‍या बाजार में चलने बंद हो गए 10 रुपये के स‍िक्‍के? ये अफवाह है या सच्‍चाई जानें

हाइलाइट्स

प्रशासनिक अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने व्यापारियों से अधिक लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान बिल्कुल ना दें.
न्‍यूज 18 ने कई व्यापारियों से बातचीत की तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ दिया या फिर मुंह फेर लिया.

योगेश कुमार यादव

बलौदाबाजार. छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार (Baloda Bazar) शहर में 10 रुपए के सिक्के (10 rupee coin ) नहीं चलने का अफवाह इस तरह से फैली हुई है कि सालों से व्यापारी और ग्राहक 10 रुपए का सिक्का नहीं ले रहे हैं. व्यापारी कहते हैं कि 10 रुपए का सिक्का नहीं चलता और ग्राहक कहते हैं कि हमें 10 रुपए का सिक्का मत दीजिए. यह नहीं चलता आखिरी दोनों के बीच सिर्फ अफवाह है, जिसकी पड़ताल न्यूज 18 ने ग्राहकों से और व्यापारियों से की है. वहीं इस पर प्रशासनिक अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने व्यापारियों से अधिक लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान बिल्कुल ना दें.

दरअसल, बलौदाबाजार शहर में सालों से 10 रुपए के सिक्के का चलन पूरी तरह से बंद हो चुका है. कारण यह है कि किसी ने अफवाह फैलाई कि 10 रुपए का सिक्का नहीं चलता, जिसको लेकर व्यापारी भी 10 रुपए का सिक्का नहीं लेते और ग्राहक भी 10 रुपए का सिक्का लेने से कतराते हैं. न्‍यूज 18 ने कई व्यापारियों से बातचीत की तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ दिया या फिर मुंह फेर लिया.

इतना ही नहीं सिक्के कि नहीं चलने से जो यात्री या स्कूली छात्र बस में सफर करते हैं उन्हें भी काफी समस्या होती है. बस कंडक्टर 10 रुपए का सिक्का नहीं लेते हैं और कंडक्टर के पास जो सिक्के रहते हैं, उन्हें यात्री भी नहीं लेते. वहीं इस मामले पर न्यूज 18 ने जब इस पर पूरी पड़ताल की तो पता चला कि यह पूरी तरह से अफवाह है जिससे लोग अभी भी सच मान रहे हैं.

उधर, इस मामले पर प्रशासनिक अधिकारी रोमा श्रीवास्तव का कहना है कि यह पूरी तरह से अफवाह 10 रुपए का सिक्का कहीं भी बंद नहीं हुआ है. मैं सभी से अपील करती हूं कि इस तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें 10 रुपए का सिक्का बाजार में चल रहा है.

Tags: Balodabazar news, Chhattisgarh news


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन