Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: Chhattisgarh: कोयला घोटाले में ED का बड़ा एक्‍शन, सौम्‍या चौरसिया समेत इन अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्ति कुर्क

News Desk

News Desk / Sat, Dec 10, 2022

Chhattisgarh: कोयला घोटाले में ED का बड़ा एक्‍शन, सौम्‍या चौरसिया समेत इन अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Jitendra Yadav | Lipi | Updated: Dec 10, 2022, 5:46 PM

छत्‍तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है। (ED big action in Chhattisgarh coal scam) ईडी ने सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव समेत आइएएस अफसर और अन्‍य की करीब 152 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है।

 

Chhattisgarh

हाइलाइट्स

  • छत्‍तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई
  • मुख्‍यमत्री की उप सचिव समेत अन्‍य आरोपियों की संपत्ति कुर्क की
  • ईडी ने कोयला घोटाले के आरोपियों की 152.31 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की
रायपुर: छत्‍तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्‍या चौरसिया, आईएएस अधिकारी समीर विश्‍नोई और अन्‍य आरोपियों की करीब 152.31 करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोरबा और रायगढ़ के डीसी कार्यालयों में खनन विभागों सहित 75 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली और आपत्तिजनक साक्ष्य एकत्र किए. इसके अलावा ईडी ने करीब 100 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

152.31 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क


ईडी के मुताबिक कुर्क की गई संपत्तियों में कोयला व्यापारी और मामले में मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी की 65 संपत्ति, मुख्‍यमंत्री की उप सचिव सौम्‍या चौरसिया की 21 संपत्ति और आईएएस समीर विश्नोई की पांच संपत्ति, सुनील अग्रवाल और अन्य की 152.31 करोड़ रुपये की चल और 91 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।


सभी 4 आरोपी गिरफ्तार

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम की अपराधिक धाराओं के तहत सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया, सुनील अग्रवाल, समीर विश्नोई आईएएस की कुछ चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया है। ईडी के मुताबिक कुल 152.31 करोड़ की कुल संपत्ति को कुर्क किया गया है। ईडी इस मामले में एक अन्य कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी (सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार) के अलावा सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। धनशोधन का यह मामला आयकर विभाग की एक शिकायत से निकला है। एजेंसी ने कहा कि ईडी की जांच ‘‘एक बड़े घोटाले से जुड़ी है जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, कारोबारियों, नेताओं और बिचौलियों के एक गिरोह छत्तीसगढ़ में प्रत्येक टन कोयले पर 25 रुपये की अवैध उगाही की जा रही थी।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन