Logo
Breaking News Exclusive
पंडाल में झूमने लगे महिलाएं-पुरुष, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे गरियाबंद में 2 साल में 31 नक्सली ढेर और 29 सरेंडर, पढ़िए लाल सलाम से सन्नाटा तक की कहानी नक्सलबाड़ी से उठी चिंगारी से कैसे फैली खूनी आग, 12 ग्राफिक्स से समझिए लाल गलियारे का काला सच कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? पंडाल में झूमने लगे महिलाएं-पुरुष, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे गरियाबंद में 2 साल में 31 नक्सली ढेर और 29 सरेंडर, पढ़िए लाल सलाम से सन्नाटा तक की कहानी नक्सलबाड़ी से उठी चिंगारी से कैसे फैली खूनी आग, 12 ग्राफिक्स से समझिए लाल गलियारे का काला सच कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ?

: TRAIN ACCIDENT BREAKING: रेलवे ब्रिज पर टहल रहे युवक टुकड़ों में बंटे, 7 दोस्त निकले थे घूमने, अचानक आ गई मौत की ट्रेन

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में गुरुवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई. सभी 5 अन्य साथियों के साथ घूमने के लिए रेलवे ब्रिज पर निकला थे. इस दौरान 4 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि एक युवक ने बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों के टुकड़े एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं, गोताखोरों की मदद से नदी में कूदने वाले युवक की 11 घंटे से तलाश की जा रही है. हादसा भाटापारा के ग्रामीण थाना क्षेत्र के गुडाघाट रेलवे ट्रैक पर हुआ. यह इलाका बिल्हा और भाटापारा बॉर्डर पर है. श्रवण साहू (35) पुत्र डेरा राम निवासी दगौरी, दसरू साहू (40) पुत्र समरू साहू निवासी बहतराई, बिलासपुर, सुरेश उर्फ ​​लल्लू साहू (35), बिलासपुर के गांव बेमा नगोई निवासी नितेश मरावी. पुरुषोत्तम साहू, रमेश साहू और धर्मेंद्र साहू गांव दगौरी में सूरज साहू के घर छठे कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. बचने का मौका नहीं मिला क्योंकि... गुरुवार शाम करीब छह बजे सभी लोग घूमने निकले . वे शिवनाथ नदी पर बने रेलवे पुल पर पहुंचे. वहां से चलते-चलते सब आगे बढ़ गए. इस दौरान नितेश मरावी, पुरुषोत्तम साहू, रमेश साहू और धर्मेंद्र साहू वहां से लौटने लगे, तभी बिलासपुर की ओर जा रही कोविड स्पेशल ट्रेन पटरी पर आ गई. यह देख चारों ने छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली, लेकिन पुल पर जगह न होने के कारण श्रवण साहू और दसरू साहू ट्रेन की चपेट में आ गए. नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश जारी सुरेश उर्फ ​​लल्लू साहू ने बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी. इसके बाद गांव के बाकी लोगों ने पुलिस को सूचना दी. गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया गया. दोपहर करीब एक बजे तक सुरेश का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया. थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत ने बताया कि सुरेश की तलाश के लिए सुबह फिर से अभियान शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन