Logo
Breaking News Exclusive
पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

: सावधान! टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत: घर आने पर आया बुखार, दंपती का हुआ था पहला बेटा, दो महीने पहले भी हुई थी मौत

Chhattisgarh Surajpur Child dies after vaccination: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीकाकरण के बाद बुखार से नवजात बच्चे की मौत हो गई। दंपती का यह पहला बच्चा था। परिजनों ने स्वास्थ्य अमले पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, सीएमएचओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम गांव भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम परशुरामपुर में टीका लगाया गया था। निवासी धनेश के ढाई माह के बेटे प्रियांशु को भी शुक्रवार को गांव में टीका लगाया गया था। प्रियांशु की मां शीतल ने बताया कि, टीकाकरण के बाद बच्चे को सिरप दिया गया था। बुखार आने पर बच्चे को सिरप देने को कहा गया। बुखार नहीं उतरा, मौत हो गई बच्चे की मां ने बताया कि, टीकाकरण के कुछ घंटे बाद प्रियांशु को तेज बुखार आया। बच्चे को सिरप देने के बाद भी बुखार नहीं उतरा तो उसने मितानिन से संपर्क कर बुखार नहीं उतरने की जानकारी दी। मितानिन ने सिरप देने की बात कही और ठंडे पानी से सिंकाई करने को कहा। शीतल ने बताया कि, मितानिन के अनुसार उपचार भी कराया गया लेकिन बच्चे का बुखार कम नहीं हुआ और रविवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सीएमएचओ ने कहा- जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा सूरजपुर सीएमएचओ डॉ. कपिल पैकरा ने बताया कि, बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। शुक्रवार को गांव में मृत बच्चे के साथ अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया था। टीका लगाए गए बाकी बच्चे स्वस्थ हैं। उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। दो माह पहले सरगुजा में हुई थी मौत बता दें कि, करीब दो माह पहले सरगुजा जिले के मैनपाट में टीकाकरण के बाद ढाई माह के बच्चे की मौत हो गई थी। टीकाकरण के बाद बच्चे को तेज बुखार आया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की सांस नली में दूध फंसने से मौत होना बताया गया था। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन