: मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव: बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने की समायोजन की मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
समर्थन में उतरे कांग्रेसी, बैज को बांधी राखी
नवा रायपुर के टूटा धरना स्थल पर बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। नौकरी से निकाले गए इन शिक्षकों के समर्थन में अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के अलावा कांग्रेस के नेता भी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू भी मौजूद थे। इस दौरान महिला सहायक शिक्षकों ने बैज को राखी बांधी।
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सहायक शिक्षकों की मांगों का पूरा समर्थन करती है। सेवाओं को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो कोई रास्ता निकाल सकती है। नौकरी से सीधे हटाना पूरी तरह गलत है। प्रदेश में हजारों शिक्षकों के पद खाली हैं, फिर भी सहायक शिक्षकों को निकालना गलत है।
भूपेश बघेल भी गए थे धरना स्थल
2 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। भाजपा कार्यालय घेरने गए 30 सहायक शिक्षकों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि जेल में बंद 30 सहायक अध्यापकों के समर्थन में हम सब जेल जाएंगे।
डरने की कोई बात नहीं है। आजादी की लड़ाई भी जेल से ही लड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के छात्र भी बर्खास्त अध्यापकों के साथ धरने पर बैठेंगे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन