: ओडिशा के क्रशर संचालक पर गरियाबंद प्रशासन मेहरबान: गांव की सड़कें खराब कर रहे डंपर, ग्रामीण ने रोका, लेकिन अफसरों ने नहीं लिया कोई एक्शन
नवरंगपुर के चंदाहांडी ब्लॉक में ले जाए जा रहे थे पत्थर
दरअसल ट्रक बरही से उसरीपानी होते हुए नवरंगपुर जिले के चंदाहांडी ब्लॉक जा रहे थे। इस दौरान ग्राम प्रधान ललितराम, ईशाराम पुजारी, जगत मरकाम ने बताया कि ट्रकों को रोकने के बाद हमने एसडीएम कार्यालय को सूचना दी। घंटों इंतजार किया, लेकिन कोई कार्रवाई करने नहीं आया।
सूचना दिए जाने के बाद भी एसडीएम कार्यालय से कोई नहीं पहुंचा
इस बीच वाहन मालिक ने पहले ग्रामीणों को स्थानीय प्रशासन की धमकी दी, जब सूचना दिए जाने के बाद कोई सरकारी अमला नहीं पहुंचा तो क्रशर मालिक ने सरेंडर कर दिया। क्रशर मालिक ने सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हाइवा को जाने दिया।
गरियाबंद के 60 साल के अजा की पाठशाला: सरकारी स्कूलों से ज्यादा टैलेंटेड हैं इनके स्टूडेंट्स, जानिए कैसे 10 साल से जगा रहे शिक्षा की अलख ?
प्रशासन से मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ओडिशा के कारोबारी देवभोग प्रशासन से मिलीभगत कर हमारे क्षेत्र की सड़कों को बर्बाद कर रहे हैं। 2 किलोमीटर पीएम सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी अचानक बंद हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि ओडिशा से जगदलपुर कटक भुवनेश्वर के लिए 6 बसें चलती थीं। हमारे लोगों को बसों की सुविधा मिली थी, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण अब बसों की आवाजाही बंद हो गई है। दिन-रात गांव से ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि ओडिशा से मालवाहक वाहनों की आवाजाही सड़क पर रोकने के लिए बार-बार आवेदन दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2 महीने पहले सक्रियता दिखाने वाला प्रशासन अचानक खामोश हो गया है, जिससे ग्रामीण मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं।
गरियाबंद के 60 साल के अजा की पाठशाला: सरकारी स्कूलों से ज्यादा टैलेंटेड हैं इनके स्टूडेंट्स, जानिए कैसे 10 साल से जगा रहे शिक्षा की अलख ?
ग्रामीणों ने जन समस्या निवारण शिविर में दिया है आवेदन
तीन दिन पहले सीनापाली में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष जर्जर सड़क के कारणों और मरम्मत पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आज ग्रामीणों द्वारा वाहनों को रोकने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली को लेकर काफी आक्रोश है।
एसडीएम ने नहीं रिसीव किया कॉल, तहसीलदार बोले- मुझे जानकारी नहीं मिली
जब मामले में एसडीएम तुलसीदास मरकाम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं, तहसीलदार चितेश देवांगन ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। अगर मुझे जानकारी मिलती तो मैं तत्काल कार्रवाई करने मौके पर जाता। मामले की जांच कर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन