: सनकी आशिक और GF का कत्ल: गर्लफ्रेंड का मर्डर करने वाले सिरफिरे आशिक का कबूलनामा, जानिए क्यों उतारा था मौत के घाट ?
दुर्ग: सुपेला थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और फिर बहन पर हमला कर दिया. घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला गुरुवार दोपहर का है। इंदिरा नगर सुपेला निवासी आरोपी महेश यादव ने सुमन साहू और उसकी छोटी बहन सरिता साहू को चाकू मार दिया था.
क्या था पूरा मामला ? दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि ''दो माह पूर्व पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी महेश यादव व उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया था. दो सप्ताह पूर्व ही वह जेल से छूटा था. आरोपी महेश यादव दो सप्ताह पहले जेल से छूटा था. सुमन ने साहू से मुलाकात की। उस समय सुमन ने आरोपी से कोई संबंध नहीं होने की बात कही। इसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा किया। आरोपी को पता चला कि सुमन का किसी और लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती को मारने का बनाया प्लान सुमन को उस लड़के के साथ घूमते देख वह आग बबूला हो गया। उसने युवती को मारने की योजना बनाई थी। उसने तीन दिन पहले चाकू खरीदा था। वह जानता था कि सुमन हर साल जवारा विसर्जन के दौरान शीतला तालाब आती है। वह तालाब के पास बैठकर उसका इंतजार कर रहा था। उसने मौका पाते ही सुमन की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बचाने का प्रयास करने पर अपनी छोटी बहन सरिता को भी चाकू मार दिया। कोरेक्स के नशे में घटना को अंजाम दिया गया आरोपी महेश यादव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ''घटना के दिन वह कोरेक्स के नशे में था और गुस्से में आकर उसने सुमन साहू पर 6 से 7 बार वार किया था.'' आरोपी ने सुपेला के रावणभाटा स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर से कोरेक्स सीरप खरीदा था। आरोपी ने कहा कि ''कोरेक्स का नशा सिर और दिमाग में दौड़ता है और नशे में पूरी दुनिया रंगीन नजर आती है.''Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन