: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान सिंहदेव के हाथ ? भूपेश बघेल बनाए जा सकते हैं AICC महासचिव, जानिए कका-बबा ने क्या-क्या कहा ?
Bhupesh Baghel AICC General Secretary Congress TS Singh Deo: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि संगठन में ओबीसी चेहरों को शामिल किया जाएगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।
Bhupesh Baghel AICC General Secretary Congress TS Singh Deo: सूत्रों के मुताबिक बघेल को एआईसीसी का महासचिव बनाया जा सकता है। वह राज्य में पार्टी का मजबूत ओबीसी चेहरा हैं। बघेल ने कहा कि उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, यह आलाकमान तय करेगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस संगठन में भी बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। Bhupesh Baghel AICC General Secretary Congress TS Singh Deo: दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को महासचिव और प्रभारियों की बैठक शुरू होने से पहले सीएम बघेल ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खाड़े और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अलग से बैठक की। इसमें तय हो गया है कि बघेल को नई और अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है। कमजोर प्रदर्शन के कारण संगठन में बदलाव Bhupesh Baghel AICC General Secretary Congress TS Singh Deo:कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि जिन राज्यों का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में कमजोर रहा है, वहां संगठन में बदलाव किए जा सकते हैं। 4 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए AICC की ओर से नए चेहरे लाए जा सकते हैं। बघेल ने कहा- अलग-अलग समय पर दी जाती हैं जिम्मेदारियां Bhupesh Baghel AICC General Secretary Congress TS Singh Deo: पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां मिलने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि AICC लगातार अलग-अलग समय पर जिम्मेदारियां देती रही है। अब कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी, यह आलाकमान तय करेगा। अगर जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र के चुनाव में जिम्मेदारी दी जाती है तो उसे बखूबी निभाया जाएगा। अगर निकाय चुनाव में भी जिम्मेदारी दी जाती है तो काम किया जाएगा। भूपेश को AICC महासचिव बनाने के समीकरण इस समय बदलाव और उसका स्वरूप कई कारकों पर निर्भर करेगा। इसमें अन्य वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक और राज्य की राजनीतिक स्थिति का आकलन भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व राज्य में बड़े नेताओं के बीच चल रही खींचतान को खत्म करने और एकजुटता बहाल करने के मकसद से यह बड़ा कदम उठाने जा रहा है।- राष्ट्रीय स्तर पर OBC कुर्मी समुदाय का बड़ा चेहरा
- प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं भूपेश बघेल
- लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रभार दिया गया
इसे भी पढ़ें- Gungun Gupta Sexy Video: देसी गर्ल गुनगुन गुप्ता का वीडियो लीक, Instagram पर फिर मचा बवाल
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन