MP CG Times
: क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएं, क्या करें कि दिन होगा शुभ, जानिए आज का राशिफल ?
Fri, Jul 16, 2021
जगदलपुर
। आज का पंचांग-दिनांक 31 मई का राशिफल, शुभ संवत 2078 शक 1943, सूर्य उत्तरायन का…ज्येष्ठा मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि …रात्रि को 01 बजकर 06 मिनट तक .. दिन … सोमवार … श्रवण नक्षत्र …दोपहर को 04 बजकर 02 मिनट तक … 31 मई चंद्रमा … मकर राशि में होगा.31 मई का राशिफल
आज के राशियों का हाल तथा ग्रहों की चाल-
मेष राशि –
अध्ययन या प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित सफलता…कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से विशेष सहयोग…कार्यसंबंधी यात्रा संभव….लीवर संबंधी कष्ट….निवारण के लिए शनि के निम्न उपाय करें तो लाभ होगा-‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें..भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें,उड़द या तिल दान करें…
वृषभ राशि –
नवीन कार्य में सफलता…..भागीदारी से लाभ…..यकृत रोग से कष्ट….मंगल जनित दोषों को दूर करने के लिए –ऊॅ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें..हनुमानजी की उपासना करें..मसूर की दाल, गुड दान करें…
मिथुन राशि –
आत्मविश्वास से कार्य में लाभ…घरेलू सुख में वृद्धि….फूड पाइजनिंग….शनि से उत्पन्न कष्टों की निवृत्ति के लिए –‘‘ऊॅ शं शनिश्चराय नमः’’ का जाप कर दिन की शुरूआत करें,भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें,काले वस्त्र का दान करें,
कर्क राशि –
इलेक्ट्रानिक संसाधनों के उपयोग से लाभ…सामाजिक कार्य से संबंधित क्षेत्र में यश की प्राप्ति…पिता एवं राज्यपक्ष के सहयोग से सफलता…यात्रा के योग….विवाद से दूर रहें….मंगल के उपाय –ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें…हनुमानजी की उपासना करें..मसूर की दाल, गुड दान करें..
सिंह राशि –
किसी करीबी रिश्ते में मनमुटाव…वैचारिक मतभेद से मानसिक अशांति संभव…काम में रूकावट तथा बिजनेस पार्टनर से तालमेल में कमी…बृहस्पति के उपाय –ऊॅ गुरूवे नमः का जाप करें…पीली वस्तुओं का दान करें…गुरूजनों का आर्शीवाद लें…
कन्या राशि –
बीमारी या आर्थिक हानि…पारिवारिक संपत्ति में विवाद….आध्यामिक यात्रा संभव….शुक्र के उपाय आजमायें-ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें…चावल, दूध, दही का दान करें…
तुला राशि –
जनसमूह के बीच प्रसिद्धि….सामाजिक हित के लिए यात्रा…संतान से मानसिक संताप…शनि के उपाय –‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें.भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें,उड़द या तिल दान करें,
वृश्चिक राशि –
लंबी यात्रा के योग….साक्षात्कार में सफलता….जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता…लोहे या भारी लकड़ी के सामान से चोट संभव…मंगल के उपाय –ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें…हनुमानजी की उपासना करें..मसूर की दाल, गुड दान करें..
धनु राशि –
पारिवारिक सुखों में वृद्धि संभव…नवीन वाहन से कष्ट…पड़ोसियों से विवाद….उदर विकार….सूर्य के उपाय –ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें…..गुड़.. गेहू…का दान करें..आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें…
मकर राशि –
कार्यक्षेत्र में मनोबल बढ़ेगा…सहयोगी स्वभाव से नये दोस्त बनेंगे…पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा….खेल के क्षेत्र में लाभ तथा यश….वाहन से चोट संभव…मंगल के उपाय –ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें…हनुमानजी की उपासना करें..मसूर की दाल, गुड दान करें..
कुंभ राशि –
परिवार में मांगलिक काम…लेखन के क्षेत्र में प्रशंसा….आर्थिक कष्ट….पारिवारिक विरोध संभव…बृहस्पति के उपाय –ऊॅ गुरूवे नमः का जाप करें…पीली वस्तुओं का दान करें…गुरूजनों का आर्शीवाद लें..
मीन राशि –
करीबी रिश्तेदारों से विवाद संभव…धार्मिक कर्म या यात्रा से मानसिक शांति….हानि से वित्तीय कष्ट…शुक्र के उपाय –ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें…महामाया के दर्शन करें…चावल, दूध, दही का दान करें…
पंडित प्रियशरण त्रिपाठी
42.78 लाख की धोखाधड़ी में विधायक पर शिकंजा : किसान के नाम पर लोन, ब्लैंक चेक से निकाले लाखों, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल भेजे गए
Sun, Oct 25, 2026
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को किसान से 42 लाख 78 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में बड़ा झटका लगा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा की कोर्ट ने विधायक की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
चांपा पुलिस ने 9 जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट पेश की। सुनवाई के दौरान विधायक बालेश्वर साहू कोर्ट में पेश हुए और जमानत की मांग की, लेकिन कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।
किसान के नाम पर लोन, ब्लैंक चेक से निकाले लाखों
पुलिस जांच में सामने आया कि विधायक बालेश्वर साहू ने अपने सहयोगी गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान राजकुमार शर्मा के नाम पर 42 लाख रुपए का लोन पास कराया। इसके बाद किसान से 10 ब्लैंक चेक ले लिए गए, जिनके जरिए फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग किश्तों में रकम निकाल ली गई।
सहकारी बैंक में मैनेजर रहते रची गई साजिश
जांच के मुताबिक वर्ष 2015 से 2020 के बीच बालेश्वर साहू बम्हनीडीह सहकारी बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे, जबकि गौतम राठौर विक्रेता के रूप में काम करता था। दोनों ने किसान क्रेडिट कार्ड से लोन दिलाने का झांसा देकर यह साजिश रची।
HDFC बैंक में खुलवाए गए फर्जी खाते
आरोप है कि दोनों ने HDFC बैंक में किसान के नाम से दो नए खाते खुलवाए। इन्हीं खातों के जरिए फर्जी साइन और अंगूठा लगाकर 15 जनवरी 2015 से धीरे-धीरे कुल 42.78 लाख रुपए की निकासी की गई।
विधायक की पत्नी के खाते में भी ट्रांसफर हुए पैसे
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि विधायक बालेश्वर साहू ने अपनी पत्नी आशा साहू के खाते में 7.5 लाख रुपए ट्रांसफर कराए थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
बैंक कॉल से खुला धोखाधड़ी का राज
पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई, जब 2020 में HDFC बैंक चांपा से उसे कॉल आया। बैंक ने पूछा कि क्या उसने विधायक को पैसे निकालने की अनुमति दी है। इसके बाद किसान ने बैंक से पूरी जानकारी निकलवाई।
रकम लौटाने का वादा, फिर टालमटोल
किसान ने जब विधायक से संपर्क किया तो बालेश्वर साहू ने 6 महीने में ब्याज सहित रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन पैसा वापस नहीं किया गया। बाद में सहयोगी गौतम राठौर ने इस रकम को चुनावी खर्च बताया।
2025 में दर्ज हुई FIR
लंबे समय तक इंतजार के बाद पीड़ित किसान ने 14 अगस्त 2025 को चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद 3 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 267 (सरकारी दस्तावेज का दुरुपयोग) और 34 (साझा अपराध) के तहत मामला दर्ज किया।
हाईकोर्ट से मिली थी गिरफ्तारी से राहत
गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने हाईकोर्ट का रुख किया था। 4 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन जांच में सहयोग करने और चार्जशीट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए थे।
सहयोगी गौतम राठौर जमानत पर बाहर
इस मामले में विधायक के सहयोगी गौतम राठौर फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, जबकि विधायक बालेश्वर साहू को जेल भेज दिया गया है।