Logo
Breaking News Exclusive
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से Vaibhav Suryavanshi ने 29 बॉल में खेली 97 रन की तूफानी पारी, Hyderabad IPL 2026 से बाहर कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से Vaibhav Suryavanshi ने 29 बॉल में खेली 97 रन की तूफानी पारी, Hyderabad IPL 2026 से बाहर कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ?

: 28 दिन बाद आर्यन खान जेल से रिहा: शाहरुख खान की कार में बैठकर पहुंचे मन्नत, घर के बाहर जमा हुई भारी भीड़

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं. क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद आर्यन खान आर्थर रोड से निकल चुके हैं. आर्यन को लेकर जेल से छूटे आर्यन को लेने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे. मन्नत के बाहर आर्यन खान के फैंस उनके रास्ते में हैं. आर्यन का परिवार उसे वापस घर पाकर बहुत खुश है. मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस ने अचित कुमार नाम के शख्स को जमानत दे दी है. अचित का नाम आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने बताया. आर्यन खान की घर वापसी ने बॉलीवुड का दिल खुश कर दिया है. बॉलीवुड सेलेब्स ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर शाहरुख को बधाई दी है. जानिए आर्यन खान केस में कब क्या हुआ ? 2 अक्टूबर- एनसीबी ने कार्डेलिया क्रूज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी पर छापा मारा, जो मुंबई से गोवा जा रहा था और कम से कम 10 लोगों को हिरासत में लिया. 3 अक्टूबर- अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान, उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और माडल मुनमुन धमेचा को गिरफ्तार कर लिया गया. अगले दिन यानी 4 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया. 4 अक्टूबर- आर्यन खान और समेत अन्य आरोपितों को फिर से सिटी कोर्ट के सामने पेश किया गया. एनसीबी का दावा है कि आर्यन के फोन में तस्वीरें और चैट अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स ट्रैफिकिंग की ओर इशारा करते हैं. अदालत ने उन्हें सात अक्टूबर तक के लिए और हिरासत में भेज दिया है. 5 अक्टूबर- मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें 14 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया. 7 अक्टूबर- इस मामले में मुंबई के बांद्रा इलाके से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा मुंबई की अदालत ने आर्यन खान और सात अन्य को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आर्यन खान ने जमानत मांगी. 8 अक्टूबर- मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और एंकर-माडल मुनमुन धमेचा द्वारा दायर जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया. आगे आर्यन खान और अन्य आरोपियों को आर्थर रोड जेल लाया गया. 11 अक्टूबर- आरोपियों के वकीलों ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मुंबई की विशेष अदालत का रुख किया. विशेष अदालत ने 14 अक्टूबर को मामले की सुनवाई का फैसला किया. बचाव पक्ष के वकीलों ने एनसीबी द्वारा मांगे गए एक सप्ताह के समय का विरोध किया. 13 अक्टूबर- मुंबई सत्र अदालत ने आर्यन की जमानत अर्जी गुरुवार दोपहर 12 बजे (14 अक्टूबर) तक के लिए स्थगित कर दी. 14 अक्टूबर- पुणे सिटी पुलिस ने मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर एनसीबी के छापे में गवाह किरण गोसावी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया. इसके अलावा मुंबई स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी पर 20 अक्टूबर के लिए अपना आदेश सुरक्षित रखा है. आर्यन खान जमानत पाने में विफल रहे और उन्हें बुधवार, 20 अक्टूबर तक वापस जेल भेज दिया गया. 20 अक्टूबर- एनडीपीएस की विशेष अदालत ने आर्यन खान और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की. 21 अक्टूबर- शाहरुख खान ने जेल में आर्यन खान से मुलाकात की. मुंबई की विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अदालत ने आर्यन खान और अन्य की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी. 24 अक्टूबर- एनसीबी ने गवाह किरण गोसावी के बाडीगार्ड, प्रभाकर रोहोजी सैल ने आरोप लगाया कि गोसावी ने क्रूज पर छापे के बाद एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये लिए सैल भी इस मामले में गवाह है. 26 अक्टूबर- बांबे हाईकोर्ट ने मंगलवार को आर्यन खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई स्थगित कर दी. 28 अक्टूबर- किरण गोसावी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया. बांबे हाई कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत अर्जी पर फिर से सुनवाई शुरू की. आर्यन समेत अन्य आरोपितों को जमानत मिली. 30 अक्टूबर-  क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद आर्यन खान रिहा हो गए हैं. पूरे 28 दिन बाद जेल से बाहर निकले हैं. आर्यन को लेने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन