MP CG Times
Breaking News Exclusive
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

: IGNTU के छात्रों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: 4 छात्रों को आई गंभीर चोटें, रात 3 बजे तक स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा माजरा ?

IGNTU के छात्रों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: 4 छात्रों को आई गंभीर चोटें, रात 3 बजे तक स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा माजरा ?
अमरकंटक। अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के छात्रों की स्थानीय ग्रामीणों ने पिटाई कर दी है। मारपीट में चार छात्रों को गंभीर चोटें आईं। वहीं 10 से 12 छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। छात्रों को अमरकंटक थाने ले जाया गया है, जहां छात्रों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। मारपीट समेत अन्य वजहों से आईजीएनटीयू हमेशा सुर्खियों में रहता है। यह है पूरा माजरा जानकारी के मुताबिक अमरकंटक थाना अंतर्गत लालपुर गांव में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थित है। लालपुर गांव में बुधवार को बाजार लगता है। जिसके चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बाजार में आते हैं। बताया जा रहा है कि पीएचडी छात्र और उसका एक दोस्त यूनिवर्सिटी की ओर आ रहे थे। छात्र का ग्रामीण से हुआ विवाद तभी बाजार में किसी बात को लेकर उसका एक ग्रामीण से विवाद हो गया। यूनिवर्सिटी के कई छात्र मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को गलतफहमी हो गई कि छात्र उन्हें मारने आ रहे हैं। इसी गलतफहमी के चलते करीब 40 से 50 ग्रामीण एकत्र हो गए। जिनके हाथों में रॉड और डंडे थे। ग्रामीणों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा इसके बाद ग्रामीणों ने छात्रों पर हमला कर दिया और उन्हें दौड़ाकर मारा। जिसमें कौशल रजक, दिव्यांश और विनय के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने छात्रों पर पथराव भी किया। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना पर अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस के पहुंचने के एक घंटे बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन मौके पर पहुंचा। छात्र धरने पर बैठे इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाया और अमरकंटक थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस पर कुछ नहीं कर सकता, ये यूनिवर्सिटी के बाहर की घटना है। वहीं छात्रों का कहना है कि ग्रामीणों ने यूनिवर्सिटी में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद सैकड़ों छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गये और मौके पर मौजूद गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। छात्रों ने बताया कि ग्रामीणों ने यूनिवर्सिटी के बाहर रह रहे छात्रों को भी पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाहर रह रहे सभी छात्रों को यूनिवर्सिटी के अंदर बुलाया गया है। उनकी मांग है कि अब विश्वविद्यालय प्रशासन बाहर रह रहे छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराए। पुलिस चारों छात्रों को अमरकंटक थाने ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में मारपीट के बाद आक्रोशित छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रात तीन बजे तक छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। जिसके बाद प्रॉक्टर बोर्ड और रजिस्ट्रार मौके पर पहुंचे। दोपहर 12 बजे छात्रों को बुलाया गया और गार्ड के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

 शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी

 शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी

राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम

राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम

'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा

'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा

जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन