Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: अनूपपुर कलेक्टर वशिष्ठ की क्लास: DM ने ली पुष्पराजगढ़, कोतमा और अनूपपुर के BLO की मीटिंग, मतदाता सूची पुनरीक्षण के निर्देश, पढ़िए डिटेल

MP CG Times / Wed, Jun 7, 2023

अनूपपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है. जिसके तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के मतदाता सूची से नाम हटाने और संशोधन के अपडेशन का कार्य किया जा रहा है. यह कार्य बीएलओ गंभीरता से सुनिश्चित करें. यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर, कोतमा और पुष्पराजगढ़ में अलग-अलग बीएलओ की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए. कलेक्टर आशीष वशिष्‍ठ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचक नामावली में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य, डोर-टू-डोर सर्वे कर सतर्कता और गंभीरता से किया जाए. उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि एक सप्ताह मेहनत करके मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए मैदानी क्षेत्र के वास्तविक डाटा का संग्रहण किया जाए. उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे में स्थानीय लोगों से सहयोग लेने के निर्देश दिए. जनसुनवाई में 115 आवेदकों की सुनी गुहार: जिला पंचायत CEO और संयुक्त कलेक्टर ने जानी समस्याएं, ऑन द स्पॉट एक्शन से जागी उम्मीद उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के उपरांत मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत कार्य की बीएलओवार विस्तृत समीक्षा की जाएगी। कार्य में लापरवाही या शिथिलता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम द्वारा बैठक कर दिए गए निर्देश के अनुरूप कार्य नही करने पर नाराजगी जताई. उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर दीपक पाण्डेय ने मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे 25 मई से 23 जून 2023, मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 24 जून से 24 जुलाई 2023, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाषन 02 अगस्त 2023, दावा आपत्ति प्राप्त करना 02 अगस्त से 31 अगस्त 2023, दावा आपत्ति का निराकरण 22 सितम्बर 2023, मतदाता सूची का अंतिम निराकरण 4 अक्टूबर 2023 की जानकारी दी गई. अनूपपुर में सबका कमीशन फिक्स ! जिले से लेकर जनपद तक 45 परसेंट, 10 लाख की पुलिया आधे में तैयार, CEO साहब इंजीनियर झांकने नहीं जाते, आखिर कौन बना रहा करप्शन का इस्टीमेट ? उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान की तिथियां 12 एवं 13, 19 एवं 20 अगस्त है. उन्होंने बीएलओ को त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने, सभी पात्र मतदाताओं का नाम एक स्थान पर होने, अपात्र निर्वाचक प्रविष्टियां जैसे मृत व्यक्ति, दोहरी प्रविष्टि, अशुद्ध प्रविष्टि न हो. निर्वाचकों की खराब गुणवत्ता वाली फोटो न हो. उन्होंने जेण्डर रेसियो, ईपी रेसियो, दिव्यांग मतदाता, ब्लैक एण्ड व्हाईट फोटोग्राफ, मतदान केन्द्रों की स्थिति और बुनियादी आवश्‍यकताओं के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में किए जाने वाले आवश्‍यक कार्रवाई करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन