: प्रेमी के लिए पाकिस्तान गई अंजू का क्या है MP कनेक्शन ? 2 बच्चों की मां को कब हुआ इश्क, पिता ने खोले कई राज!
अंजू के पिता गया प्रसाद का घर ग्वालियर के टेकनपुर के बोना गांव में है. 15 साल की उम्र तक अंजू वैसी ही रहीं. अंजू के पिता गया प्रसाद के 5 बच्चे थे. जिसमें चार बेटियां और एक बेटा है. तीन बेटियों की शादी हो चुकी है. एक बेटा और एक बेटी कुंवारे हैं, जो दिल्ली में रहते हैं.
दो परिवार के बुझे इकलौते चिराग: तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम
घटना के बाद जब खुफिया टीमें पहुंचने लगीं तो गया प्रसाद अपने घर पर ताला लगाकर चले गए. वहीं गांव के लोगों का कहना है कि यह उनके लिए शर्म की बात है. गांव की बेटी प्यार की खातिर अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गई.
अंजू के पिता गया प्रसाद का कहना है कि अंजू ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश के कैलोर में अपने मामा (ननिहाल) के पास रहती थी. उनसे बहुत कम संपर्क हुआ है. पिता गया प्रसाद अंजू के पाकिस्तान जाने को गलत ठहरा रहे हैं. वही उन्होंने अंजू को सनकी लड़की बताया है.
भारत-पाक की प्रेम कहानी में बागेश्वर धाम की एंट्री! सीमा हैदर ने कहा- धीरेंद्र शास्त्री की मुस्कान बहुत पसंद है, दरबार जाकर करना चाहती है ऐसा काम
आपको बता दें कि अंजू 21 जुलाई को विजिट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची थी. अंजू वहां अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने गई है, जिससे उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. इससे पहले सीमा हैदर अपने प्रेमी के लिए यूपी आई है.
पाकिस्तान के लिए अंजू के वीजा की डिटेल्स भी सामने आई है, अंजू की पाकिस्तान यात्रा के लिए 4 मई को पाकिस्तान द्वारा वीजा जारी किया गया था. इस वीजा की वैलिडिटी 90 दिनों की है और उसने वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में एंट्री की है. भारतीय लड़की अंजू का कहना है कि वह नसरल्लाह से प्यार करती है और उसके बिना नहीं रह सकती है.
जैसे सीमा हैदर को लेकर सुरक्षा एजेंसियां यहां जांच कर रही है उसी तरह अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद वहां की एजेंसियां भी उसकी जांच कर रही है. बता दें कि सीमा हैदर और अंजू की कहानी मिलती जुलती है. दोनों ने ही प्यार में पड़कर अपने देश की सरहदों को पार किया है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन