: तेंदुए ने एक माह में चार को बनाया शिकार: मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग, मनेंद्रगढ़ में आप का प्रदर्शन
आप ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भतरपुर (MCB) जिले में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट को चार सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है। पार्टी की मांग है कि तेंदुए और बाघ के हमले का शिकार हुए लोगों के आश्रितों को नौकरी दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने डीएफओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें भी हटाने की मांग की है।
वन विभाग के अफसरों की तय हो जवाबदेही
दरअसल, मनेंद्रगढ़ में पिछले एक माह में तेंहुआ तीन लोगों की जान ले चुका है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं पिछले हफ्ते बाघ ने भी एक युवक को मार दिया था। इसके बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि ग्रामीणों की जान बचाने में वन विभाग नाकाम रहा है। अफसरों की जवाबदेही तय करने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।
चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- मृतकों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।
- मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिले।
- घायलों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए
- डीएफओ को लापरवाही के चलते हटाया जाए।
क्षेत्र में मुनादी तक नहीं कराई गई
आप के जिलाध्यक्ष रमा शंकर मिश्रा ने आरोप लगाया कि वन्य जीवों के हमले में शिकार लोगों के लिए वन विभाग जिम्मेदार है। लगातार वन्य प्राणी लोगों को शिकार बना रहे हैं, लेकिन वन विभाग उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मुनादी तक नहीं कराई गई है और न ही कोई अलर्ट ही जारी किया गया है। इसके चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की जान भी संकट में है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन