: Ujjain: मां की गोद से उतरे मासूम पर चढ़ा ट्रक, नींद आने पर रिश्तेदार को सौंपा था बच्चा
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन रोड पर नागूखेड़ी क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे लोगों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में डेढ़ साल के मासूम बालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना से कुछ देर पहले ही बच्चे की मां ने उसे अपनी रिश्तेदार को सौंपा था। उसके बाद यह दुर्घटना हो गई।
बताया जा रहा है कि डेढ़ साल का बालक फैजान पिता फारुक और उसकी बहन बाइक पर उसकी मां के ही पास थे। इसी दौरान फैजान को झपकी आने लगी थी तो उसकी मां ने दूसरी बाइक पर सवार अपनी रिश्तेदार परवीन पति सलीम को बालक को सौंप दिया था। इसी बाइक का बाद में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में रिश्तेदार परवीन और बालक फैजान की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सलीम घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, यह परिवार हेलावाड़ी उज्जैन का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलने पर परिचित और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाली थाना प्रभारी पवन यादव टीम और सिविल लाइन थाने से एसआई यश नाइक भी अस्पताल पहुंचे।
टक्कर के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बालक और महिला की मौत की पुष्टि कर दी। यहां पौना घंटे से भी अधिक समय तक परिजन बिलखते रहे और आसपास भारी भीड़ लगी रही।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन