: धर्म परिवर्तन कराने पर पुलिस का एक्शन: डिंडौरी में 6 लोग गिरफ्तार, जानिए कैसे लोगों को देते थे प्रलोभन
धर्म परिवर्तन कराने वालों पर मामला दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म परिवर्तन कराने पर करन सिंह मरावी एवं उसके साथियों के खिलाफ थाना समनापुर में अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 153-ए,295-ए,34 ताहि. 3,5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का मामला पंजीवध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश में गठित की गई थी समिति
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह की निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) वजाग के मार्गदर्शन में निरी. कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी समनापुर के नेतृत्व में उपनिरी. पारस यादव, प्रआर० 297 कृष्णपाल सिंह, प्रआर. 171 अमित पाण्डेय, प्रआर. 365 भारतलाल वसन्त, आर0 362 आशीष घरडे, आर. 78 सियाराम मरकाम, आर० 32 अरविन्द मार्को, चालक आर. 382 हेमन्त नखाते के द्वारा सतर्कता एवं तत्परता के साथ थाना में पंजीवध्द अपराध के आरोपी करन सिंह पिता कल्तु सिंह मरावी, संजय मरकाम पिता बलदेव सिंह, संतोष पिता अजीत परस्ते, छोटा सिंह पिता वारेलाल धुर्वे, प्रमोद सिंह पिता प्यारेलाल धुर्वे, अमित पिता प्यारेलाल धुर्वे सभी निवासी ग्राम दिवारी का पता तलाश कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के पास से बाइक और मोबाइल जब्त
गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोटर सायकल क्रमशः प्रमोद धुर्वे से होण्डा साईन काले ग्रे रंग की मोटर सायकल क्र. एमपी 20 जेड डी 2283, संजय मरकाम से होण्डा साईन काले सिल्वर रंग की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 51 जेड सी 1226 एवं करन सिंह मरावी से एचएफ डीलक्स लाल काले रंग की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 52 एम सी 5492 एवं ईसाई धर्म परिवर्तन कराने संबंधी दस्तावेज पुस्तक, कापी, डायरी तथा आरोपियो के पास से मोवाईल फोन जप्त किया जाकर न्यायालय डिण्डौरी न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन