Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: अनूपपुर में 37 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी: सुबह बेटे और पति के लिए नाश्ता बनाया, फिर दोपहर में फांसी के फंदे पर झूल गई

MP CG Times

MP CG Times / Thu, Dec 1, 2022

अनूपपुर में 37 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी: सुबह बेटे और पति के लिए नाश्ता बनाया, फिर दोपहर में फांसी के फंदे पर झूल गई
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में 37 वर्षीय अर्चना उपाध्याय ने गुरुवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला ने घर में ही रोशनदान में चुनरी से फंदा बनाया था. खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. एक सप्ताह पहले ही मायके से अपने ससुराल आई थी. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अनूपपुर के वार्ड नंबर 13 खंपरिया मार्ग का है, जहां महेंद्र उपाध्याय की 37 वर्षीय पत्नी अर्चना उपाध्याय रोज की तरह आज सुबह बच्चों के लिए टिफिन बनाया और पति के लिए नाश्ता तैयार किया. इसके बाद पति अपनी दुकान चला गया. इस दौरान करीब साढ़े 11 बजे बेटे देव ने फोन कर पिता को बताया कि मां ने घर में ही रोशनदान में चुनरी से फंदा लगा लिया है. सूचना पर पति महेंद्र उपाध्याय अपने साथियों के साथ घर पहुंचा. इस बीच दूसरे मकान में रह रहे मां व पिता को भी सूचना दी गई. अर्चना को फांसी के फंदे से उतारा गया और पानी डाला गया, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं थी. जिसके बाद उसे ऑटो से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अर्चना एक सप्ताह पहले मायके से अपनी मां के साथ अनूपपुर ससुराल आई थी. जहां उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हो पाई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन