रायगढ़ तमनार हिंसा, JPL कोयला खदान विरोध, तमनार पुलिस पथराव, ,रायगढ़ जनसुनवाई विवाद, महिला थाना प्रभारी से मारपीट, रायगढ़ में गाड़ियां जली, छत्तीसगढ़ ताजा खबर, ,Raigarh Tamnar violence ,JPL coal mine protest ,Tamnar police attack, Raigarh public hearing dispute, Woman SHO assaulted, Vehicles burnt in Raigarh, Chhattisgarh breaking news, Law and order issue Raigarh
महिला TI को मारी लात, 3 गाड़ियां जलाई, VIDEO : रायगढ़ में JPL कोयला खदान के विरोध में हिंसा, पुलिस पर पथराव,
Sat, Dec 27, 2025
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में JPL कोयला खदान की प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में चल रहा धरना गुरुवार को हिंसक हो गया। धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने पहुंची पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव हुआ और भीड़ ने तीन वाहनों में आग लगा दी।
घटना तमनार के सीएचपी चौक की है। झड़प के दौरान महिला थाना प्रभारी कमला पुषाम घायल हो गईं। आरोप है कि आक्रोशित महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की और लात मारी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। बाद में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही
रायगढ़ डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, 14 गांवों के ग्रामीण JPL कोयला खदान की प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे थे। गुरुवार सुबह पुलिस ने करीब 35 से 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेने के बाद कोल खदान से जुड़े वाहनों को पार करा रही थी। इसी दौरान खुरुसलेंगा इलाके में एक ग्रामीण भारी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।
वीडियो हो रहे वायरल
घटना के दौरान तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इनमें से एक वाहन एसडीएम का बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में महिलाएं थाना प्रभारी के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वही महिलाएं घायल अधिकारी को पानी पिलाती दिखाई दे रही हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।