Manali Influencer Saree Video
Manali Influencer Saree Video Controversy : अर्धनग्न होकर बर्फ पर घूमी लेडी इन्फ्लुएंसर, साड़ी उतार अंडरगारमेंट में रील बनाई; VIDEO वायरल
Wed, Jan 28, 2026
Manali Influencer Saree Video Controversy; Vikramaditya Singh | Obscene REEL: हिमाचल प्रदेश में एक महिला के वायरल वीडियो ने बवाल खड़ा कर दिया है। जिसे मशहूर पर्यटन स्थल मनाली का बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इसमें महिला रील बनाती नजर आ रही है।
बर्फ के बीच रील शूट करने के लिए वह पहले साड़ी उतारती है और फिर छोटे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड करती दिख रही है। जिसे लोग देव संस्कृति और हिमाचल की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं और तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग महिला के समर्थन में भी टिप्पणी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला ने यह वीडियो 6 दिसंबर 2025 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था, लेकिन यह वीडियो पिछले पांच से छह दिनों से ज्यादा वायरल हो रहा है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस तरह के वीडियो को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा- रील और व्यूज के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
रील बनाते वक्त महिला का 27 सेकेंड का वायरल वीडियो, जिसमें वह चट्टान पर चढ़कर साड़ी को लहरा रही है।
2 वीडियो पोस्ट किए, 9 सेकेंड वाले से बवाल मचा
वीडियो बनाने वाली महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट “मेघारानी-2556” नाम से है, जिस पर 45.5 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने अब तक 236 पोस्टें की हैं। इसी अकाउंट से महिला ने मनाली लोकेशन का जिक्र करते हुए दो अलग-अलग वीडियो पोस्ट किए हैं।
इनमें से एक वीडियो 9 सेकेंड का है, जबकि दूसरा 27 सेकेंड का है। बवाल खड़ा करने वाले 9 सेकेंड वाले वीडियो को अब तक 80.7 हजार लोग देख चुके हैं।
अंडरगारमेंट पहनकर महिला बर्फ में इस तरह से घूमते हुए दिखी।
जानिए दोनों वीडियो में क्या दिख रहा
इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिला ने दो वीडियो पोस्ट किए। इसमें 9 सेकेंड वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें महिला बर्फ के बीच छोटे कपड़ों में नजर आ रही है और वह साड़ी को लहराते हुए फेंक देती है। जमीन पर बर्फ की मोटी चादर दिख रही है। इस वीडियो में इश्क फिल्म का गीत- नींद उड़ती है उड़ने भी दे...लगाया है।
वहीं 27 सेकेंड के वीडियो पर महिला ने ‘मनाली की गर्मी’ कैप्शन लिखा है। इसमें महिला एक बड़ी सी चट्टान पर चढ़कर साड़ी को लहरा रही है। महिला ने इस वीडियो में राहत फतेह अली खान के गीत- ऐसा देखा नहीं खूबसूरत कोई...लगाया है।
मनाली में बर्फ के बीच खड़े होकर महिला इस तरह से साड़ी लहराकर वीडियो बनवाते हुए दिखी।
महिला की पहचान नहीं हो सकी
महिला कहां की रहने वाले है? उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। प्रोफाइल में केवल 'इंडिया' लिखा गया है। मगर महिला द्वारा पोस्ट किए गए ज्यादातर वीडियो गाजियाबाद, गुड़गांव, जैसलमेर आदि शहरों के शूट है।
फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया तक सीमित है और प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक कार्रवाई या जांच की पुष्टि नहीं हुई है।
अश्लीलता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
वीडियो वायरल होने के बाद हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस तरह के वीडियो को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा- रील और व्यूज के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
मंत्री ने साफ कहा- सभ्य आचरण करना सभी के लिए अनिवार्य है और देवभूमि की संस्कृति के विपरीत किसी भी तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह के मामलों में जरूरत पड़ी तो पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए।