छत्तीसगढ़ समाचार, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, महिला ने छात्रा की पिटाई, पति से अफेयर का शक, स्कूली छात्रा मारपीट, वायरल वीडियो, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज, Chhattisgarh News, Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur, woman assaults student, suspicion of affair with husband, schoolgirl assault, viral video, Chhattisgarh Crime News,
9वीं की छात्रा का पति से अफेयर, पत्नी ने पीटा VIDEO : कॉल-रिकॉर्ड देख समझाने आई महिला, बीच सड़क पर एक-दूसरे के बाल खींचकर पिटाई
Wed, Jan 7, 2026
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जनकपुर थाना क्षेत्र में पति से बातचीत करने के शक में एक महिला ने नाबालिग स्कूली छात्रा की बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार 6 जनवरी को महिला 9वीं कक्षा की छात्रा को समझाने के लिए जनकपुर इलाके में पहुंची थी। महिला का आरोप है कि छात्रा उसके पति से मोबाइल पर लगातार बातचीत कर रही थी, जिसे लेकर वह पहले भी आपत्ति जता चुकी थी। लेकिन बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
एक-दूसरे के बाल खींचे, नाखून से खरोंचा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और छात्रा एक-दूसरे के बाल खींचते और नाखून से हमला करते नजर आ रहे हैं। इस झूमाझटकी में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। घटना सार्वजनिक स्थान पर होने के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, जबकि कई लोग वीडियो बनाते रहे।
सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने ले आई, जबकि छात्रा घटनास्थल से जा चुकी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक छात्रा वहां मौजूद नहीं थी।
महिला ने शिकायत करने से किया इनकार
महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है। उसका कहना है कि वह केवल अपने पति से बात करने को लेकर छात्रा से नाराज थी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
देखिए वीडियो