छत्तीसगढ़, कवर्धा, शादीशुदा महिला, नाबालिग लड़के से रेप, महिला ने किया रेप, Chhattisgarh, Kawardha, married woman, rape of minor boy, woman commits rape,
शादीशुदा युवती ने नाबालिग लड़के से किया रेप : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, होटल में बुलाकर संबंध बनाए, फिर धमकाया, गिरफ्तार
Sat, Apr 4, 2026
Married woman raped minor boy in Kawardha Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक शादीशुदा युवती (27) ने एक नाबालिग लड़के के साथ रेप किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना सिटी थाना इलाके में हुई।
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए महिला से मिला था। उनकी बातचीत और मुलाकातें होने लगीं। 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड पर एक होटल में बुलाया।
रेप के बाद डराया-धमकाया
पीड़ित के मुताबिक, महिला ने इमोशनल प्रेशर डालकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया और उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सका।
Raipur Murder Case
: Girlfriend को परेशान करने वाले पाकिस्तानी मूल के युवक को जिंदा दफनाया, 5 दिन बाद मिली लाश, लड़की समेत 5 गिरफ्तार
महिला को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया
बाद में हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कबीरधाम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें
कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातचीत करते समय सावधान रहें। अगर उन्हें कोई आपराधिक या परेशान करने वाली घटना दिखे, तो वे तुरंत पुलिस को बताएं ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
अनूपपुर को आप कितना जानते हो ?
: Anuppur में कितनी नदियां हैं, Narmada, Son और Johila कहां से निकलती है, कहां खत्म होती है ?