Anuppur Gas Blast, Cylinder Explosion News, MP Fire Incident, Shahdol News, House Fire India, Breaking News Hindi
Gas Cylinder Blast in Anuppur : खाना बनाते समय धमाका, घर-दुकान जलकर राख, गैस रिसाव से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी
Mon, Apr 13, 2026
अनूपपुर जिले के दोनिया गांव में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा घर और उससे लगी किराना दुकान आग की चपेट में आ गई।
जानकारी के मुताबिक, रज्जू उर्फ राजकुमार नायक के घर उनकी बेटी खाना बना रही थीं, तभी गैस रिसाव हुआ और सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में ब्लास्ट हुआ और आग तेजी से फैल गई।
Loss in Lakhs: घर-दुकान का पूरा सामान खाक
आग इतनी भीषण थी कि, घर के कपड़े, जेवर, घरेलू सामान, किराना दुकान का पूरा स्टॉक सब जलकर राख हो गया। मकान की छत तक में दरारें आ गईं। परिवार के मुताबिक 30-35 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग
: ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा
Woman Injured: आग बुझाने में झुलसी महिला
आग बुझाने के दौरान मकान मालिक की पत्नी सोना बाई गंभीर रूप से झुलस गईं। उनके दोनों पैर बुरी तरह जल गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल, फिर Shahdol रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है।
Villagers Rescue: ग्रामीणों ने बुझाई आग, नहीं पहुंची दमकल
फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी, ऐसे में ग्रामीणों ने हैंडपंप के पानी से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
घटना में एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई। क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं, अमरकंटक की गाड़ी भी CM कार्यक्रम में व्यस्त थी। जिसके कारण राहत कार्य में देरी हुई।