अनूपपुर सड़क हादसा, अमरकंटक थाना हादसा, ट्रैक्टर पलटने से मौत, तीन मासूम बच्चियों की मौत, अनूपपुर एक्सीडेंट न्यूज, मध्यप्रदेश सड़क हादसा, खजुरवार गांव हादसा, Anuppur road accident, Amarkantak police station accident, tractor overturn, death, three innocent girls killed, Anuppur accident news, Madhya Pradesh road accident, Khajurwar village accident
अमरकंटक में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 बहनों की मौत : ट्रैक्टर के इंजन पर सवार थीं मां और तीन बेटियां, बैल को बचाने के दौरान हुआ हादसा
Sat, Jan 24, 2026
एमपी के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र से लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम खजुरवार में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सीमेंट और सरिया लादकर खजुरवार से लालपुर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक सामने आए पालतू बैल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के वक्त ट्रैक्टर के इंजन पर रुक्मणी बाई महोबे अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ सवार थीं। दुर्घटना में तीनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृत बच्चियों की पहचान काव्या महोबे (6 वर्ष), अमानिका महोबे (3 वर्ष) और आंशिका महोबे (3 माह) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां दिनेश कुमार महोबे की बेटियां थीं। ट्रैक्टर को उनका बड़ा भाई चला रहा था। यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।
इलाज के दौरान तीनों मासूमों ने तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए दमेहडी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही तीनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मां घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे में बच्चियों की मां रुक्मणी बाई महोबे भी घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पलटे ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। पुलिस ने देहाती मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
गांव में मातम का माहौल
तीन मासूम बच्चियों की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर आंख नम है।