Ambikapur Murder Case, Chhattisgarh Crime News, Murder After Rape, Illegal Relationship Crime, Surguja Police, Crime News Hindi, Breaking News CG, Women Crime India, Brutal Murder Case, Latest Hindi News
अफेयर के शक में प्रेमी ने रेप कर महिला को मार-डाला : 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह
Sat, Apr 11, 2026
ambikapur-murder-rape-case-accused-arrested-chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी मिथुन उर्फ पंडा और महिला के बीच करीब 6 साल से संबंध था। दोनों साथ रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। आरोपी को शक था कि महिला का किसी और से संबंध है, इसी विवाद ने खौफनाक वारदात को जन्म दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर पत्थर से सिर और सीने पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की 12 पसलियां टूटी थीं, सिर की तीन हड्डियां चकनाचूर थीं और फेफड़े व दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा था।
प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने की पुष्टि
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी थी। गला दबाने के भी निशान मिले हैं, जिससे वारदात की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
8 दिन फरार रहा आरोपी, चिरमिरी से पकड़ा गया
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। वह ट्रेन से नागपुर हाल्ट होते हुए चिरमिरी पहुंचा और वहां ईंट भट्ठे में मजदूरी करने लगा। पुलिस ने उसे अस्पताल परिसर में संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
क्राइम सीन री-क्रिएशन, वारदात की पूरी कहानी सामने
अंबिकापुर लाने के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का री-क्रिएशन कराया। आरोपी ने पूरी वारदात दोहराई और बताया कि किस तरह उसने पहले रेप किया और फिर हत्या कर दी।
परिजनों का आक्रोश, फांसी की मांग
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मृतका के परिजन थाने पहुंचे और कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।