MP CG Times
Breaking News Exclusive
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

तिलक वर्मा का सिक्स स्टेडियम के बाहर : हार्दिक ने सिक्स के साथ फिफ्टी पूरी की, यानसन के कैच से अभिषेक आउट; IND Vs SA T20 Cuttack Photos

तिलक वर्मा का सिक्स स्टेडियम के बाहर : हार्दिक ने सिक्स के साथ फिफ्टी पूरी की, यानसन के कैच से अभिषेक आउट;  IND Vs SA T20 Cuttack Photos

IND Vs SA T20 Cuttack Photos; Tilak Varma | Abhishek Sharma: भारत ने कटक में खेले गए पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हरा दिया। भारत ने 20 ओवर में 175 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 74 रन पर ढेर हो गई।

IND Vs SA T20 Cuttack Photos; Tilak Varma | Abhishek Sharma: मैच में कई शानदार पल देखने को मिले। तिलक वर्मा का सिक्स स्टेडियम के बाहर गिरा। हार्दिक पंड्या ने टीम के लिए एकमात्र अर्धशतक जड़ा और छक्का लगाकर ही अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं मार्को यानसन ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा, जिससे अभिषेक शर्मा की पारी खत्म हुई।

पढ़िए IND Vs SA पहले टी-20 के टॉप-9 मोमेंट्स...

1. चौका लगाने के बाद गिल आउट

भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ही उप-कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए। उन्होंने लुंगी एनगिडी की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन मिड-ऑफ पर मार्को यानसन ने उनका कैच पकड़ लिया। इसी ओवर में गिल ने दूसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया था, लेकिन उसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं पाए।

2. सूर्या ने फ्लिक करके सिक्स लगाया

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लुंगी एनगिडी के ओवर में लगातार दो बाउंड्री लगाई। हालांकि, इसी ओवर में वे आउट भी हो गए। तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर पर सूर्या ने गेंद स्क्वेयर लेग के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेज दी।

अगली गेंद पर सूर्या ने अपना ट्रेडमार्क शॉट खेला। मिडिल और लेग स्टंप पर गुड लेंथ गेंद थी। सूर्या थोड़ा शफल हुए और स्क्वेयर लेग के ऊपर से गेंद को हवा में उठाकर सीधे छक्के के लिए भेज दिया।

3. अभिषेक को बॉल लगी, अगली बॉल पर सिक्स लगाया

चौथे ओवर की तीसरी बॉल अभिषेक शर्मा को कमर के पास लगी। बैक ऑफ लेंथ गेंद तेजी से अंदर आते हुए उनके शरीर से टकराई। दर्द से अभिषेक नीचे बैठ गए। लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने शानदार जवाब दिया। यानसन ने शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी, अभिषेक पहले ही पोजिशन में आ गए और पुल शॉट खेलते हुए डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स लगा दिया।

4. यानसन का डाइविंग कैच, अभिषेक आउट

7वें ओवर में अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर आउट हुए। लुथो सिपामला की गेंद पर अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। गेंद हवा में डीप फाइन लेग की तरफ गई और वहां मार्को यानसन ने दौड़ते हुए बेहतरीन कैच पकड़ लिया। इसी ओवर की शुरुआत में अभिषेक ने लगातार दो चौके लगाए थे।

5. तिलक का सिक्स ग्राउंड के बाहर गया

10वें ओवर की तीसरी बॉल पर तिलक वर्मा का सिक्स मैदान के बाहर चला गया। एनरिक नॉर्त्या ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, लेकिन तिलक वर्मा पहले से तैयार थे। बैक ऑफ लेंथ गेंद को उन्होंने स्क्वेयर लेग के ऊपर से सीधे स्टेडियम के बाहर भेज दिया। यह सिक्स 89 मीटर का रहा।

6. हार्दिक की सिक्स से फिफ्टी

भारतीय पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। एनरिक नॉर्त्या की ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद को उन्होंने थर्ड मैन के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेज दिया।

7. अर्शदीप को पहले ओवर में विकेट, डी कॉक आउट

अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीकी पारी के पहले ही ओवर में भारत को विकेट दिला दिया। ओपनर क्विंटन डिकॉक जीरो पर आउट हुए। उन्हें अभिषेक शर्मा ने सेकेंड स्लिप में कैच कराया।

8. अर्शदीप को रिव्यू पर विकेट

अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। पहले अंपायर ने स्टब्स को नॉट आउट दिया था, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तुरंत रिव्यू ले लिया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले से लगी थी, जिसके बाद अंपायर ने फैसला बदल दिया। स्टब्स 14 रन बनाकर आउट हुए।

9. बुमराह ने ब्रेविस को आउट किया

जसप्रीत बुमराह ने 10वें ओवर में दो विकेट चटकाए। दूसरी गेंद पर उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। बुमराह ने यहां स्लोअर गेंद डाली, जिस पर ब्रेविस बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन टाइमिंग चूक गए और आउट हो गए। थर्ड अंपायर ने नो-बॉल की भी जांच की, जिसके बाद ब्रेविस को आउट करार दिया गया। इसी ओवर में उन्होंने केशव महाराज को भी पवेलियन भेजा।

संबंधित ख़बरें

Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई

क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई

नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?

नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?

15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला

IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन