: ENG vs SA: जेसन रॉय का शतक नहीं आया काम, अंजान अफ्रीकी गेंदबाज ने निकाला इंग्लैंड का दम
हाइलाइट्स
इंग्लैंड के जेसन रॉय और डेविड मलान की साझेदारी गई बेकार
साउथ अफ्रीका से पहले वनडे में 27 रन से हारा इंग्लैंड
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड (SA vs ENG) के बीच 27 जनवरी को वनडे सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला गया. दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 298 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. इस तरह उन्हें पहले वनडे में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
दक्षिण अफ्रीका की पारी की बात करें तो क्विंटन डी कॉक और टेंबा बावुमा ज्यादा रन नहीं बना सके. वह क्रमश: 37 और 36 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वान डैर डुसेन ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 117 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 111 रन बनाए. वही धाकड़ बैटर डेविड मिलर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर सैम करेन ने दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट चटकाए.
VIDEO: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 देखने पहुंचे माही, धोनी-धोनी से गूंजा स्टेडियम
जेसन रॉय का शतक बेकार
इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करने उतरे जेसन रॉय ने शतक जड़ा. उन्होंने 91 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 113 रन बनाए. वही उनके साथ बल्लेबाजी करने उतरे डेविड मलान ने भी बेहतरीन 59 रन बनाए.
IND vs NZ: धोनी के सामने उनका शागिर्द भारत पर पड़ा भारी, हार्दिक के अरमानों पर फिर गया पानी
वहीं बेन डकेट (3) और हैरी ब्रुक( 0) रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान जॉस बटलर सिर्फ 36 रन बना सके. इसके अलावा इंग्लैंड का कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला ने इंग्लैंड के 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: England vs south Africa, Jason Roy, Rassie van der Dussen
FIRST PUBLISHED : January 28, 2023, 09:03 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'
IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन