: शार्दुल ठाकुर को दी घर में पनाह.. रोहित शर्मा से नहीं ली फीस; कुछ इस तरह कोच ने बनाया था दोनों खिलाड़ियों का करियर
हाइलाइट्स
कोच दिनेश लाड ने की थी रोहित और शार्दुल की मदद.
द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हैं दिनेश लाड.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के क्रिकेट का सफर आसान नहीं रहा है. दोनों ने ही अपने युवा दिनों में काफी पापड़ बेले हैं. हालांकि, उनकी इस सफलता के पीछे कोई और नहीं बल्कि एक क्रिकेट कोच दिनेश लाड हैं. दिनेश लाड ने बचपन के दिनों में रोहित और शार्दुल की काफी मदद की थी. उन्होंने अपनी कोचिंग से भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान दिया.
भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा आज जो भी हैं वो दिनेश लाड की देन है. दरअसल, रोहित शर्मा जिस स्कूल में पढ़ते थे. वहां क्रिकेट की कोचिंग लेने के लिए 300 रुपए की फीस देनी पड़ती थी. रोहित के परिवार के लिए इतनी फीस दे पाना काफी मुश्किल था. दिनेश लाड को जब यह बात पता चली तो उन्होंने रोहित की पूरी फीस ही माफ करवा दी.
टेस्ट करियर में 34 शतक जड़ने वाले बैटर के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड! कोई खिलाड़ी नहीं करना चाहेगा अपने नाम
शार्दुल ठाकुर को दी थी घर में पनाह
शार्दुल ठाकुर कोचिंग के लिए लगभग 6 घंटे तक ट्रेन में सफर करते थे. ठाकुर का ज्यादा समय बर्बाद न हो. ऐसे में दिनेश ने शार्दुल को अपने घर में ही रहने की जगह दे दी. इतना करने के बावजूद भी लाड को कभी यह कहते हुए नहीं सुना गया कि उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों का करियर बनाया.
चेतन शर्मा की उल्टी गिनती शुरू! स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का दिग्गज, कहा- ‘MS Dhoni को चीफ सेलेक्टर बनाओ’
द्रोणाचार्य अवॉर्ड से हैं सम्मानित
दिनेश लाड को क्रिकेट में कोच के तौर पर योगदान देने के लिए हाल में ही भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Rohit sharma, Shardul thakur, Team india
FIRST PUBLISHED : February 16, 2023, 21:47 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'
IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन