Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Indore News: दो महीने बाद जेल से बाहर आए आनंद राय, बोले- भाजपा में शामिल होने का बना रहे थे दबाव

News Desk

News Desk / Wed, Jan 18, 2023

Indore News: दो महीने बाद जेल से बाहर आए आनंद राय, बोले- भाजपा में शामिल होने का बना रहे थे दबाव

दो माह बाद जेल से रिहा हुए डाॅ. आनंद राय

दो माह बाद जेल से रिहा हुए डाॅ. आनंद राय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

व्यापमं घोटाले के व्हिसलब्लोअर और पिछड़ा वर्ग के नेता डॉ. आनंद राय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हो गए हैं। उन्हें झाबुआ-रतलाम के सांसद गुमानसिंह डामोर की जीप पर पथराव के आरोप में चार अन्य के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। राय का कहना है कि उन पर झूठा राजनीतिक मुकदमा दर्ज किया गया क्योंकि आदिवासी समाज में मेरे बढ़ रहे जनाधार से भाजपा घबराई हुई है। मुझ पर भाजपा में शामिल होने का दबाव भी बनाया जा रहा है। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा। मेरा संघर्ष जारी रहेगा। 

आनंद राय का आरोप है कि जिस जगह पर सांसद और कलेक्टर के वाहनों पर पथराव हुआ, वहां मैं था ही नहीं। इसके बाद भी गंभीर धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गुजरात में भी पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के साथ सरकार ने ऐसा ही किया था। बाद में दबाव बनाकर उनसे भाजपा की सदस्यता दिलवा दी। मैं झुकने वाला नहीं हूं। अब तक मुझ पर चार प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। चारों मुकदमे सरकारी कर्मचारियों ने दर्ज कराए हैं। ताकि मैं डरकर सरकार के खिलाफ बोलना बंद कर दूं। मुझे नौ माह से स्वास्थ्य विभाग ने भी निलंबित कर रखा है।

चार साथी अब भी जेल में 
15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित समारोह से सांसद और कलेक्टर लौट रहे थे, तब उन पर कथित जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। इसी मामले में आनंद राय समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें सागर जेल में रखा गया था। फिलहाल आनंद राय ही जेल से रिहा हुए हैं। चार अन्य लोग अब भी जेल में हैं। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने आनंद राय की जमानत अर्जी मंजूर की थी।  


महू से चुनाव लड़ना चाहते हैं आनंद राय
डॉ. आनंद राय सरकारी कर्मचारी है, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इंदौर की पांच नंबर विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांगा था। उस समय जयस नेताओं ने कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उस समय राय को टिकट देने को राजी थे, लेकिन बाद में उन्होंने सत्यनारायण पटेल को टिकट दे दिया। डॉ. राय अब भी जयस में सक्रिय है। साथ ही पिछड़ा वर्ग के संगठन ओबीसी महासभा के कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहते हैं। डॉ. राय अब महू से विधानसभा टिकट की उम्मीद कर रहे हैं, जहां उन्होंने महू-मानपुर के आदिवासी समुदाय के साथ बड़े आंदोलन भी किए थे। जयस से कांग्रेस आकर विधायक बने डॉ. हीरालाल अलावा और आनंद राय पहले साथ थे। अब दोनों की पटरी नहीं बैठ रही है। खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन